सदस्यता अभियान में हर घर पहुंचने का लक्ष्य
अतुल्य भारत चेतना
रईस
रूपईडीहा/बहराइच। आम आदमी पार्टी जिला बहराइच के नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष फिरोज हैदर अपनी टीम के साथ रूपईडीहा की आप टीम से मुलाकात कर एक बैठक की।
आम आदमी पार्टी रूपईडीहा के पदाधिकारी गणों ने बधाई देते हुए, बैच लगाकर और माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।
अपने जिला अध्यक्ष फिरोज हैदर अपने वक्तव्य में कहा कि पार्टी नें मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका पूर्ण लगन से निर्वाहन करूंगा। हमारी प्रथम दायित्व पार्टी के दिशा निर्देशानुसार कार्य को प्रगति देना है। इसी क्रम में अवध प्रांत अध्यक्ष इं. इमरान लतीफ द्वारा निर्देशित सदस्यता अभियान के अंतर्गत हमें हर घर में दस्तक देना है। नगर पंचायत रूपईडीहा के नगर अध्यक्ष रिजवान मलिक एडवोकेट को आदेशित किया कि कैम्प लगाकर वार्ड समिति एवम् ग्राम समिति गठन करने का दिशा निर्देश दिया।
बौद्ध प्रांत के प्रभारी रजत चौरसिया ने कहा प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। जहाँ देखो दंगे और हत्यायें हो रही है । गरीबों का शोषण किया जा रहा है। केंद्र सरकार एवम् उत्तर प्रदेश सरकार फ्लाप शो बनती जा रही है। नगर उपाध्यक्ष डॉ अब्दुल सत्तार खां ने कहा ने कहा आज दिल्ली में 24 घंटे बिजली मिलती है। लोगों को अब जनरेटर या इनवर्टर की जरूरत नहीं है। दिल्ली और पंजाब को छोड़कर देश में कहीं भी लोगों को 24 घंटे मुफ्त बिजली नहीं मिलती। उत्तर प्रदेश में लंबे समय तक बिजली गायब रहती है। बिजली बिल पूरा भरना पड़ता है। इससे बहुत जनता परेशान है। आम आदमी सरकार बनने के बाद घर घर मुफ्त बिजली दी जाएगी। पूर्व जिला अध्यक्ष व जिला श्रावस्ती प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने कहा देश में भाजपा द्वारा कुचक्र करके आम आदमी पार्टी के नेताओं और मंत्रियों को डरा कर तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है जिसमे वो बुरी तरह फेल है। हम सब ईमानदार आम आदमी है किसी से डरने वाले नही। आगे बताया कि प्रदेश में ग्राम व वार्ड कमेटी का गठन जोर शोर से चल रहा है इसी क्रम को आगे बढ़ाना है। हमें सेवक बनकर ही जानता की सेवा करना है। दिल्ली और पंजाब इसके उदाहरण है। इस अवसर पर जिला सचिव परवेज़ खान, बलहा विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी लक्ष्मी नारायण सोनकर, नगर अध्यक्ष रिजवान मलिक, नगर सचिव भिष्म त्रिपाठी, नगर उपाध्यक्ष डॉ अब्दुल सत्तार खां, पवन वैश्य, अमित निषाद, अल्तमस मेकरानी, अय्यूब सलमानी सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।