अतुल्य भारत चेतना
शैलेश सेन
खुरई। नगर पालिका परिषद खुरई क्षेत्र में संचालित नगर की हनौता स्थित गौशाला में आज गोवर्धन पूजन का आयोजन किया गया। जहाँ स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ विधायक प्रतिनिधि मान लखन सिंह ने पूर्ण विधि विधान से एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गोवर्धन पूजन किया साथ ही गौशाला में स्थित गायों को संतुलित आहार, हरा चारा, सूखा चारा, दाना खिलाते हुए गौ पूजन किया। सभी को गौ सेवा करना चाहिए, जितना हो सके उतना सहयोग करना चाहिए।
पूजन उपरांत उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने सभी को दिवाली सहित गोवर्धन पूजा, भाई दूज की शुभकानाएं देते हुए गौ सेवा में योगदान करने का आग्रह किया उन्होंने कहा कि अक्सर लोग गौ वंश को ऐसे ही छोड़ देते हैं, जिससे गौ माता दर दर भटकती है, इसलिए हम सभी को मिलकर गौसेवा हेतु सहयोग करना चाहिए, जितना हो सके मदद करनी चाहिए। उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा अगर थोड़ा-थोड़ा सहयोग सब करें तो इस गौशाला का संचालन और अच्छे से होता रहेगा और गौ वंश सड़कों पर भटकने से बचा रहेगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मान लखन सिंह के साथ नगर पालिका की अध्यक्षा नन्हीं बाई अहिरवार, उपाध्यक्ष राहुल चौधरी, स्थानीय जनप्रतिनिधी प्रवीण जैन, बलराम यादव, देशराज यादव, अजीत सिंह अजमानी नगर क्षेत्र के पार्षद गण, ग्राम हनौता सतनाई के ग्रामीण किसान भाई एवं नगर पालिका परिषद खुरई के अधिकारी कर्मचारी एवं आईईसी की टीम सदस्य उपस्थित हुए।