Breaking
Wed. Jul 23rd, 2025

दो दिन पूर्व खेत घास काटने गई छात्रा का शव नहर में मिला

By News Desk Oct 27, 2024
Spread the love

अतुल्य भारत चेतना
रईस

बहराइच, नवाबगंज। बाबागंज क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी कक्षा आठ की छात्रा दो दिन पूर्व खेत से घास काटने के लिए गई थी। इसके बाद वह घर नहीं पहुंची। शनिवार को उसका शव नहर में मिला। पिता ने हत्या का आरोप लगाया है। फोरेंसिक टीम ने मौके की जांच की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रूपईडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम भगवानपुर निवासी 13 वर्षीय किशोरी गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा आठ की छात्रा थी। वह दो दिन पूर्व खेत घास काटने की बात कहते हुए घर से गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला न ही वह वापस घर आई। इस पर परिवार के लोगों ने थाने में गुमशुदगी का केस दर्ज कराया। वहीं शनिवार शाम को छात्रा का शव नहर में औंधे मुंह पड़ा मिला। इससे हड़कंप मच गया। पुलिस को सूचना दी गई। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम भी जांच के लिए आई। पिता ने बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाया।
प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि गुमशुदगी का केस दर्ज है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्यवाई की जायेगी। मालूम हो कि शुक्रवार को पिता भी दिल्ली से आए थे। वह वहीं नौकरी करते हैं।

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text