Breaking
Wed. Jun 18th, 2025

डी. ए. वी. जेंजरा में अलंकरण समारोह

By News Desk Oct 24, 2024
Spread the love

अतुल्य भारत चेतना
शिवशंकर जायसवाल

कटघोरा/कोरबा। डी. ए. वी. जेंजरा मे अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र संघ पदाधिकारियों को विभिन्न पदों पर नियुक्त किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ द्वीप प्रज्जवलन के साथ सरस्वती वंदना पर नृत्य कर किया गया। इसी क्रम में विश्वजीत जगत को हेड बॉय आकांक्षा तिवारी को हेड गर्ल, वॉइस हेड बॉय प्रांजल आदित्य, वॉइस हेड गर्ल श्रुति थवाइत, असिस्टेंट हेड बॉय अनस मेमन, असिस्टेंट हेड गर्ल श्रद्धा कँवर डिसिप्लिन इंचार्ज बॉय निखिल कँवर डिसिप्लिन इन चार्ज गर्ल शाहिस्ता परवीन ,वाईस डिसिप्लिन बॉय शुभम साहू, वाइस डिसिप्लिन इन चार्ज गर्ल महिमा शाह, कल्चरल इनचार्ज बॉय छत्रकांश, गर्ल सपना महंत, वॉइस कल्चरल इंचार्ज बॉय कृष्णा यादव गर्ल अनन्या दुबे, स्पोर्ट्स इंचार्ज बॉय स्वप्निल, गर्ल श्रुति कुमारी वॉइस स्पोर्ट्स इंचार्ज बॉय ज्ञानेंद्र,गर्ल हंसिका साहू, स्पोकन इंग्लिश इंचार्ज बॉय नेमि स्पोकन, गर्ल बोशिका साहू वॉइस स्पोकन इंग्लिश इंचार्ज बॉय अमृतांशु शर्मा, गर्ल पीहू अग्रवाल असेंबली इंचार्ज बॉय शाहनवाज, गर्ल मानसी निषाद, वॉइस असेंबली इंचार्ज बॉय अकरम अली गर्ल सुनिधि कंवर, दयानंद हाउस कैप्टन पुष्कर गुप्ता,खुशबू राज हंसराज हाउस कैप्टन कुश महंत दीपशिखा,विरजानंद हाउस कैप्टन प्रिंस साहू ,मिली, श्रद्धानंद हाउस कैप्टन आर्यन चौहान तथा तान्या राजपूत को चयनित किया गया।

विद्यालय की प्राचार्या डॉ. राजरेखा शुक्ला के द्वारा सभी को बैच एवं सैशे पहना कर उन्हें अपने उत्तरदायित्व एवं कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई गई। उन्होंने अपने उद्बोधन में अनुशासन पर विशेष जोर देते हुए कहा कि भविष्य में अनुशासन शब्द को याद रखना है,क्योंकि अनुशासन ही भविष्य में आपका भविष्य निर्धारित करता है l सभी नवनियुक्त पदाधिकारी अपनी क्षमताओं के अनुसार अपने कर्तव्य को पूरा करने के लिए अटूट प्रतिबद्ध रहे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे विद्यालय के समस्त स्टाफ विशेषकर पूजा उपाध्याय एवं साजिया परवीन योगदान रहा।

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text