अतुल्य भारत चेतना
दिनेश सिंह तरकर
मथुरा। समाजवादी पार्टी मथुरा के कार्यालय पर गुरूवार के दिन महर्षि वाल्मीकि जयंती का कार्यक्रम आयोजित किया गया, कार्यक्रम में महर्षि वाल्मीकि के चित्रपट पर पुष्प अर्पित कर पूजा अर्चना की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी मथुरा के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव द्वारा की गई। जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने कहा वाल्मीकि जी संस्कृत रामायण के प्रसिद्ध रचयिता थे, जो आदि कवि के रूप में प्रसिद्ध हैं। उन्होंने संस्कृत में रामायण की रचना की एवं महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण वाल्मीकि रामायण कहलाई गई। यह रामायण एक महाकाव्य है, जो भगवान श्रीराम के जीवन के सत्य व कर्तव्य से मानव को परिचित करवाता है।

वरिष्ठ नेता प्रदीप चौधरी ने कहा, वाल्मीकिजी ने संस्कृत के प्रथम महाकाव्य की रचना की, जिसको आज लोग रामायण के नाम से जानते हैं। प्रथम संस्कृत महाकाव्य की रचना करने के कारण वाल्मीकिजी आदि कवि कहलाए गए। आज उनकी जयंती पर समाजवादियों ने उनकी पूजा अर्चना की है। इस मौके पर कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश, जिला उपाध्यक्ष चांद हाशमी, जिला सचिव दिगंबर सिंह, युवजन सभा जिला उपाध्यक्ष कृपाल चौधरी, चेतन, भूरी, धीरेंद्र, जितेंद्र म, दर्शन, मोहित, धर्मेंद्र, प्रशांत आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव सुभाष पाल ने किया।