रेस्ट हाउस विश्राम गृह में भरे गए 2025 की सदस्यता फार्म दो दर्जन से अधिक पत्रकारों ने फार्म भरवाए
अतुल्य भारत चेतना
हाकम सिंह रघुवंशी
विदिशा। सदस्यता अभियान को लेकर बैठक संपन्न रवि चौरसिया को जिला उपाध्यक्ष बनाने की मांग को लेकर, जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह भदोरिया ने प्रदेश पदाधिकारी की अनुशंसा पर जिला उपाध्यक्ष पद पर रवि चौरसिया की घोषणा की।
गंजबासौदा एवं पठारी, उदयपुर, आसपास के क्षेत्र के पत्रकारों ने
सदस्यता फॉर्म भरवाएं गए।
जिसमें एक दर्जन पत्रकारों ने नवीन सदस्यता फार्म भरवाएं गए हैं। मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांतीय अध्यक्ष शलभ भदौरिया के निर्देश पर और जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह भदोरिया के मार्गदर्शन में गंज बासौदा इकाई, त्योंदा और पठारी की 2025 की सदस्यता अभियान को लेकर एक बैठक स्थानीय विश्राम ग्राम (रेस्ट हाउस) आज संपन्न हुई। जिसमें पुराने और नवीन सदस्यों के सदस्यता फॉर्म भरवाएं गए।
बैठक में नगर इकाई अध्यक्ष अभिनय श्रीवास्तव ने बैठक की रूपरेखा से अवगत कराया। बही जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह भदोरिया ने कहा कि यह बहुत पुराना संघठन है, सभी लोगो को एकजुट होकर इसको आगे बढ़ाना है। और सभी को मिलजुलकर कार्य करना है। बैठक मैं अपने विचार विमर्श करते हुए जिला महासचिव हाकम सिंह रघुवंशी ने कहा की मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांतीय अध्यक्ष जी के निर्देश अनुसार एवं जिला अध्यक्ष जी के नेतृत्व में यह 2025 का सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है जिसका शुभारंभ विदिशा जिला इकाई के सभी तहसीलों में जाकर, सभी पत्रकार साथियों को एकत्रित कर सदस्यता दिलाने का कार्य सभी साथी अपनी अपनी जिम्मेदारी से करेंगे ।







मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ
मध्य प्रदेश के सभी जिलों में सक्रिय है ,और इससे बड़ा अभी कोई मध्य प्रदेश में संघ नहीं है, हम सबको भी मिलकर अपना अपना प्रयास करना है , और 2024 की अपेक्षा 2025 मे सदस्यता, दुगनी हो इसलिए अन्य पत्रकार साथियों को आमंत्रित करके जोड़ने की सदस्यता जारी रहे एवं इस अवसर पर उपस्थित साथी चेतराम साहू पठारी अध्यक्ष, माधव प्रसाद दुबे त्योंदा अध्यक्ष, सुरेश कुमार तनवानी, सुरेन्द्र पस्तोर, कृष्णा सक्सेना, नरेंद्र नामदेव, विजय अरोरा, रवि चौरसिया ने भी संबोधित किया। साथ ही उपस्थित पत्रकार साथियों ने भी अपनी बात रखी। बही जिला उपाध्यक्ष पद पर रवि चौरसिया की नियुक्ति के लिए प्रदेश के पदाधिकारी की अनुशंसा पर जिला अध्यक्ष ने रवि चौरसिया की जिला उपाध्यक्ष पद की घोषणा की, कार्यक्रम का संचालन नगर इकाई अध्यक्ष अभिनय श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर दीपक तिवारी, मुकेश सेन, रिंकू रघुवंशी, सुरेन्द्र रघुवंशी, गजेन्द्र ऑ दीच्य, हेमराज गुर्जर, अखिलेश चौरसिया, जगदीश साहू, अशोक शर्मा, गिरवर राजपूत, प्रदीप खटवानी, सलीम खान, राजू गोस्वामी, वीरेंद्र विश्वकर्मा पठारी, किशोर सिंह दांगी पठारी, जीवन अहिरवार पठारी, खिलान सिंह प्रजापति शमसाबाद, दीपक शर्मा त्योंदा, राजेश जोशी त्योंदा, पुखराज विश्वकर्मा त्योंदा, दीपक कुशवाह त्योंदा डालचंद पाल उदयपुर हरिशंकर प्रजापति उदयपुर सहित अनेक पत्रकार साथी उपस्थित थे।