Breaking
Thu. Jun 19th, 2025

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के पद चिन्हों पर चलने की जरूरत: धीरज ओझा

By News Desk Oct 14, 2024
Spread the love

धार्मिक आयोजन से धर्म के साथ आस्था होती है प्रगाढ़: विनय प्रभाकर साहनी

जामताली में विजय दशमी दशहरा मेला का हुआ भव्य आयोजन

अतुल्य भारत चेतना
पीयूष सिंह

प्रतापगढ़। रानीगंज तहसील क्षेत्र के जामताली मे विजय दशमी दशहरा के पावन पर्व पर भरत मिलाप का उद्घाटन करने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा ने कहा कि असत्य पर सत्य की विजय का पर्व विजय दशमी दशहरा के दिन भगवान श्री राम को विजय मिली थी। हम सब को भगवान श्री राम के आदर्शों पर चलना चाहिए। ऐसे आयोजन से धर्म के साथ आस्था प्रगाढ़ होती है। और सामाजिक समरसता मजबूत होती है। उन्होंने आगे कहा की सनातन धर्म के लिए भाजपा सरकार काम कर रही है। ग्राम प्रधान प्रमोद दुबे ने जामताली में भरत मिलाप को चालू कर सनातन धर्म को जीवित करने का काम किया। ऐसे आयोजन से धर्म के साथ आस्था प्रगाढ़ होती है और सामाजिक समरसता को मजबूती मिलती है। जामताली का ऐतिहासिक दशहरा मेला और भरत मिलाप दिन प्रतिदिन ऐतिहासिक बने यही मेरी शुभकामना है। उन्होंने ऐसे भव्य आयोजन के लिए प्रधान प्रमोद दुबे सहित जामताली वासियो की की खूब प्रशंसा किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी ने कहा कि अधर्म पर धर्म की विजय का पावन पर्व विजय दशमी दशहरा का पर्व मनाया जाता है।

विजयदशमी दशहरा के दिन ही पुरुषोत्तम भगवान श्री राम ने अत्याचारी रावण पर विजय प्राप्त किया था। ऐसे आयोजन से भाईचारा और सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलता है। जामताली का ऐतिहासिक दशहरा मेला और भरत मिलाप ऐतिहासिक बने यही मेरी शुभकामना है। उन्होंने ऐसे आयोजन के लिए प्रधान एवं मेला कमेटी के पदाधिकारियो जामताली वासियों की खूब प्रशंसा किया। इस दौरान पूर्व विधायक धीरज ओझा और सीओ रानीगंज को प्रधान प्रमोद दुबे एवं मेला कमेटी द्वारा अंगवस्त्रम, प्रतीक चिनह भेट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं सी ओ रानीगंज द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रित राजेश्वर प्रसाद दुबे, रामचंद्र मिश्र, अनिल कुमार दुबे, करमचंद उमरवैश्य,एवं पत्रकारों समाजसेवियों बुद्धिजीवियों को माल्यार्पण कर अंग वस्त्रम और प्रतीक चिन्ह भेट कर सम्मानित किया। इस दौरान कार्यक्रम को प्रधान प्रमोद दुबे, प्रधान कमलेश दुबे,राजेश्वर प्रसाद दुबे ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन पंडित रामानंद ओझा ने किया और अध्यक्षता दयाशंकर दुबे ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से ब्लॉक प्रमुख शिवगढ़ सत्यम ओझा, दिलीप मोदनवाल अध्यक्ष, ध्रुव दत्त मिश्र, आजाद दुबे, राकेश दत्त मिश्र, राधा कृष्ण मिश्रा राहुल त्रिपाठी, विवेक चंद्र दुबे,लल्लू मिश्र, दिनेश दुबे, मुन्ना दुबे, इंद्रजीत,मनोज, थानाध्यक्ष रानीगंज आदित्य सिंह,एस ओ रानीगंज मनोज कुमार राय चौकी प्रभारी जामताली हरिमोहन राजपूत मेला कमेटी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, समाज सेवी, बुद्धिजीवी बाजारवासी क्षेत्रीयजन सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text