Breaking
Thu. Jun 19th, 2025

गौ सेवा आयोग के प्रदेश उपाध्यक्ष (दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री ) पदभार ग्रहण करने के बाद गृह जनपद के प्रथम आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत

By News Desk Oct 8, 2024
Spread the love

अतुल्य भारत चेतना
अंशु श्रीवास्तव

बस्ती। आज बस्ती जनपद के महेश शुक्ला भारतीय जनता पार्टी बस्ती के पुर्व जिला अध्यक्ष को कुछ दिन पहले गौ सेवा आयोग का प्रदेश उपाध्यक्ष (दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री) घोषित किया गया था,
तो उन्होंने कल पदभार ग्रहण कर मा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आशीर्वाद लेकर आज अपने गृह जनपद बस्ती पहुंचे तो उनका हरैया विधानसभा व बस्ती सीमा( घघौवा ) पर विधायक अजय सिंह के साथ तमाम जनप्रतिनिधियों व बस्ती सीमा से जनपद तक अनेक स्थानो पर उनका स्वागत फूल मालाओं से किया गया,
उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष के प्रथम बार आगमन पर कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह दिखाई दिया।

जनपद में प्रथम आगमन पर जनपद में सैकड़ो जगह हुआ स्वागत का कार्यक्रम,इस अवसर पर कई ब्लॉक प्रमुख व युथ आईकान विनय कुमार मिश्रा , केशवपुर प्रधान प्रतिनिधि, तमाम युवा वर्ग व क्षेत्रवासियों ने भव्य स्वागत किया ।

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text