Breaking
Thu. Jun 19th, 2025

प्रदेश में बच्चियों के साथ हो रही यौन शोषण और महिलाओं के उत्पीड़न की घटनाओं से महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे है, जिसको लेकर कांग्रेस पार्टी सरकार पर हमलावर है

By News Desk Oct 8, 2024
Spread the love

अतुल्य भारत चेतना
उमेश शेंडे

बालाघाट। प्रदेश में बच्चियों के साथ हो रही यौन शोषण और महिलाओं के उत्पीड़न की घटनाओं से महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे है। जिसको लेकर कांग्रेस सरकार पर हमलावर है और लगातार विभिन्न स्तर पर कांग्रेस, इस मामले में सरकार को घेर रही है। मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर जिला मुख्यालय में हनुमान चौक स्थित दुर्गा मंदिर के सामने गांधी प्रतिमा स्थल पर कांग्रेसियों ने उपवास आंदोलन किया और मातारानी से सरकार को महिला और बालिका अत्याचार को रोकने के लिए सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की।

विधायक अनुभा मुंजारे बोली- भाजपा शासनकाल में अपराधों की बाढ

इस उपवास आंदोलन में बैठी विधायक अनुभा मुंजारे ने कहा कि भाजपा शासनकाल में अपराधों की बाढ आ गई है। शर्मनाक और दुखद है कि महिला उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ती जा रही है। एक ओर सरकार महिलाओं को सशक्त और समृद्ध बनाने, लाडली बहना योजना चला रही है। लेकिन आज भी महिलाएं घरों और सार्वजनिक जगहों पर स्वयं को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है।

भाजपा सरकार को सदबुद्धि देने रखा उपवास आंदोलन

बच्चियों के साथ बलात्कार की घटनाएं हो रही है और अपराधी खुलेआम घूम रहे है। अपराधियों में शासन और पुलिस का भय नहीं है, जो सोचनीय है। नवरात्रि के पावन पर्व पर मातारानी, सरकार को महिला और बच्चियों पर हो रहे अपराध को रोकने की सद्बुद्धि दे। इसी भाव से मां दुर्गा मंदिर के सामने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास कांग्रेस प्रार्थना करती है कि सरकार को सद्बुद्धि आए ताकि बहन, बेटियों और महिलाएं सुरक्षित रहे और उनका सम्मान बना रहे है।

अध्यक्ष श्याम पंजवानी बोले- गूंगी, बहरी है भाजपा सरकार

शहर अध्यक्ष श्याम पंजवानी ने कहा कि प्रदेश में बढ़ते महिला और बच्चियों के साथ अपराध को लेकर कांग्रेस ने सरकार को चेताया लेकिन गूंगी, बहरी सरकार की आंखे नहीं खुल रही है। इसके लिए कांग्रेस ने नवरात्र में मातारानी से भाजपा सरकार को महिला अपराधों को रोकने सदबुद्धि देने, उपवास आंदोलन किया है। उन्होंने बताया कि उपवास आंदोलन में दुर्गा स्वरूपा 09 कन्याओं का पूजन किया गया। इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्याम पंजवानी, ब्लॉक अध्यक्ष सुकदेवमुनी कुतराहे, राजेश ठाकुर, जीतु बर्वे, कपिल बर्वे, शहबाज खान, जयकृष्ण डिंगरू, डॉ. मुकेश वरकड़े,साबिर मंसूरी, शानू राय, विद्या परिहार, डॉ. दुर्गा वरकड़े, लाजवंती, छबिराम नागेश्वर, आजम खान, धर्मेन्द्र बोपचे, नीटु कौशल, संतोष बाहेश्वर, अफरोज खान, अनिल पप्पु जायसवाल, रामसिंह भाटिया, ऋषभ सहारे, सीमासिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text