Breaking
Tue. Jul 29th, 2025

एक्स-रे कराने आई महिला के साथ अस्पताल के कर्मचारियों ने किया छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस किया दर्ज

By News Desk Oct 6, 2024
Spread the love

अतुल्य भारत चेतना
उमेश शेंडे

बालाघाट। जिले के लांजी सिविल अस्पताल कर्मचारी ने महिला मरीज के साथ छेड़छाड़ कर दी। महिला एक्सरे करवाने के लिए अस्पताल गई थी। लांजी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।लांजी थाना प्रभारी दिनेश सोलंकी ने बताया कि थाने में महिला अधिकारी के आने के बाद ही पीड़ित के बयान लिए गए। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पीड़ित महिला शुक्रवार को थाने पहुंची। यहां पुलिस को बताया कि लांजी सिविल अस्पताल में डॉ. रूपेंद्र गिरिया ने एक्सरे की सलाह दी थी। इसी के चलते सिविल अस्पताल में एक्सरे करवाने गई थी। इसी दौरान टेक्निशियन टिनेंद्र बिसेन ने उसके साथ हरकत की। साथ ही किसी को बताने की धमकी दी। इसके बाद पहले डॉक्टर, परिजनों और आशा कार्यकर्ता को इस बारे में बताया।

आरोप- आनन-फानन में लगाए सीसीटीवी

आशा कार्यकर्ता ने बताया कि महिला ने इसकी सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस को भी बयान दर्ज कराए। बताया जाता है कि पहले एक्सरे कक्ष में सीसीटीवी नहीं थं, लेकिन अब यहां सीसीटीवी लगा दिए गए हैं। यह कि सीसीटीवी लगाने का काम आनन-फानन में किया गया।

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text