अतुल्य भारत चेतना
आशा रावत
देहरादून। अपना परिवार सामाजिक संगठन उत्तराखंड की सबसे बड़ा संस्था है। अपना परिवार से आज 5000 से भी ज्यादा परिवार जुड़े हुए हैं जो की सामाजिक कार्य कर रहे हैं इसमें अनेक प्रकार के सामाजिक कार्य किए जाते हैं। अपना परिवार संस्था द्वारा हर वर्ष एक शाम हिंदुस्तान के नाम कार्यक्रम किया जाता है जो की 2 अक्टूबर को नगर निगम के टाउन हॉल में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपना परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम की गई कार्यक्रम के शुरुआत दीप प्रज्वलित कर टिका करके की गई।

सर्वप्रथम हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनके जन्मदिन की शुभकामना देते हुए श्रद्धांजलि दी गई । इस कार्यक्रम में सुभारती अस्पताल के संस्थापक डॉक्टर अतुल कृष्ण जो कि अपना परिवार के संरक्षक हैं उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई। इस कार्यक्रम में उनके द्वारा अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। साथ ही सुभारती ग्रुप के असिस्टेंट प्रोजेक्ट डॉक्टर लोकेश त्यागी और प्रचार प्रसार मार्केटिंग हेड डॉक्टर प्रशांत कुमार भटनागर उनके सहयोगी साथ रहे।

इस कार्यक्रम में अनेक देशभक्ति गीत गाए गए बच्चों ने अपनी देशभक्ति के गीतों पर परफॉर्मेंस की। जय जवान जय किसान के नारे लगाए गए। कार्यक्रम में सैकड़ो लोगों की भूमिका रही। जिन्होंने अपना परिवार द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही एक शाम हिंदुस्तान के नाम कार्यक्रम में सोनिया आनंद रावत द्वारा, ए मेरे वतन के लोगों गीत ने सब की आंखों को नम कर दिया। इसके साथ ही लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाए।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुभारती ग्रुप के संस्थापक डॉक्टर अतुल कृष्ण, ब्रिगेडियर केजी बहल, पूर्व आईएएस कमल टावरी, वीकली आई के संपादक राकेश भाटी लायंस क्लब के गवर्नर पंकज बिल्जवान , विश्व विख्यात आचार्य लोकेश शास्त्री, एक्टिंग स्कूल के डायरेक्टर जीएल सदाना, बेरोजगार संघ के नेता बॉबी पवार, पंजाबी महासभा से राजीव सच्चर, वीआईपी न्यूज़ के हेड संजय श्रीवास्तव, विल फील्ड स्कूल के प्रिंसिपल डॉक्टर राकेश काला, प्रभु लाल बहुगुणा वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता संदीप उनियाल, गौरव त्रिपाठी, कार्तिक बंसल, विनीत नागपाल, देवेंद्र सैनी, चंद्र कारगेती डॉक्टर नितिन अग्रवाल मयंक राजवंशी अमित बेरी प्रितपाल अनुज शर्मा संजय रावत अनिल शाह डॉ मुकुल डॉ शैलेंद्र कौशिक महिलाओं में मुख्य रूप से अनामिका चौधरी, सोनिया आनंद रावत सुहाना पांचाल स्वाती त्रिपाठी, सुमन सकलानी, शशी नेगी, संगीता, दीपिका नागपाल, मीनू दीदान और अपना परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।