Breaking
Tue. Jul 29th, 2025

बाद गांव पर बन रहा फ्लाईओवर चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट

By News Desk Sep 24, 2024
Spread the love

पुल का कार्य पूरा होने से पहले निकलने लगी सरिता, की खानापूर्ति

अतुल्य भारत चेतना
दिनेश सिंह तरकर

मथुरा। आगरा-दिल्ली जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर बन रहा फ्लाईओवर भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है, फ्लाईओवर को शुरू हुए फिलहाल कुछ ही दिन हुए हैं और फ्लाईओवर का कार्य भी अभी तक पूरा नही हुआ है। सुनने में आया है कि कार्यदाई संस्था पर फ्लाईओवर चालू करने के लिए पैलेंटी लग रही थी एवं राष्ट्रीय राजमार्ग पर फ्लाईओवर चालू न होने पर दिन-रात जाम की स्थिति भी बनी रहती थी।

इसलिए जल्दीबाजी में कार्यदाई संस्था द्वारा मानकों को ताक पर रखकर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य करते हुए फ्लाईओवर को शुरू कर दिया गया, नतीजा यह हुआ कि वाहनों के आवागमन से फ्लाईओवर में लगे हुए सरिया बाहर निकलने लगे और कुछ दिनों में ही नए फ्लाईओवर की स्थिति जर्जर स्थिति में हो गई। बाद गांव पर बन रहे दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग में जुड़ने वाले बरेली एक्सप्रेस-वे के फ्लाईओवर को रविवार के दिन खानापूर्ति के लिए फ्लाईओवर में निकली हुई सरियाओं को छुपाने के लिए मरम्मत कार्य किया गया। बाद गांव पर राष्ट्रीय राजमार्ग-19 में जुड़ने वाले बरेली एक्सप्रेस-वे फ्लाईओवर के बारे में क्षेत्रीय लोगों एवं राहगीरों ने कहा कि फ्लाईओवर अभी तक पूरी तरह से बनकर भी तैयार नही हुआ है और फ्लाईओवर में अभी से जगह-जगह पर सरिया निकल गई हैं और गढ्ढे भी हो हैं, ऐसा लगता है जैसे बाद गांव पर बन रहा यह फ्लाईओवर भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है।

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text