Breaking
Sun. Jul 27th, 2025

कांग्रेस ने निकाली किसान न्याय ट्रैक्टर रैली

By News Desk Sep 21, 2024
Spread the love

अतुल्य भारत चेतना | उमेश शेंडे

बालाघाट। भाजपा के विधानसभा चुनाव में किए गए किसानों को धान का 3100 रुपए समर्थन मूल्य दिए जाने के वादों पर सरकार बन जाने के इतने महिनों बाद भी किसानों से किए गए वादों को पूरा नहीं करने के खिलाफ कांग्रेस ने 20 सितंबर को किसान न्याय ट्रैक्टर रैली निकाली। जिसमें अध्यक्ष और विधायक संजयसिंह उईके, विधायक विवेक पटेल सहित भारी संख्या में कांग्रेसी और किसान मौजूद है। यह रैली दोपहर 2 बजे कुम्हारी से निकाली गई और यहां से ट्रैक्टर के साथ किसान और कांग्रेसी मुख्यालय पहुंचे। बालाघाट में कांग्रेस के किसान आंदोलन को देखते हुए पुलिस ने पुख्ता बंदोबस्त किए है। कांग्रेस यहां कलेक्ट्रेट में धान का समर्थन मूल्य 31 सौ देने सहित महिला अत्याचार और महंगाई सहित अन्य मुद्दो पर प्रशासन को ज्ञापन सौंपेगी।

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text