अतुल्य भारत चेतना
संवाददाता
हरियाणा चुनाव को लेकर भाजपा ने आज अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। हालांकि, भाजपा के घोषणापत्र को लेकर कांग्रेस हमलावर हो गई है। कांग्रेस के नेता इसे कॉपी-पेस्ट बता रहे हैं। एलओपी और पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा भाजपा के घोषणापत्र पर कहा कि यह हमारा कॉपी-पेस्ट है। उन्होंने दावा किया कि हमने कहा है कि उनके सभी झूठे वादे हैं। 2005 और 2009 के हमारे घोषणापत्रों को देखें, हमने अपने सभी वादे पूरे किए। 2014 और 2019 के उनके घोषणापत्रों को देखें – उन्होंने कुछ नहीं किया। उन्होंने झूठा ‘घोषणा पत्र’ बनाया। यह झूठ का पुलिंदा है।