Breaking
Mon. Jul 28th, 2025

मदनपुर में मनाया गया हिन्दी दिवस

By News Desk Sep 18, 2024
Spread the love

अतुल्य भारत चेतना
शिव शंकर जायसवाल

कटघोरा/कोरबा। स्वामी आत्मानन्द विद्यालय मदनपुर में देवनागिरी लिपि से सुसज्जित राजभाषा हिन्दी दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रभारी प्राचार्य पुष्पक साहू की अध्यक्षता, विनोद जायसवाल मुख्य आतिथि, कुश बघेल विशिष्ट अतिथि के बतौर उपस्थित थे।सर्वप्रथम कमलेश्वरी साहू ने कार्यक्रम के उद्देश्य, महत्व एवं संविधान में हिन्दी को राजभाषा दर्जा प्राप्त होने तक इतिहास को बताया।
मुख्य अतिथि आसंदी ने हिन्दी को विश्व की सबसे शक्तिशाली भाषा बताया।उन्होंने कहा कि हिंदी में हर संज्ञा का लिंग होता है उसी के अनुरूप उसका क्रिया, क्रिया विशेषण होने से यह अन्य भाषाओं से अपना विशिष्ट पहचान बनाता है।
अध्यक्षीय उदबोधन में प्रभारी प्राचार्य पुष्पक साहू ने बताया कि हिन्दी मे प्रत्येक रिश्ते के लिए अलग शब्द है पर इंटरनेशनल लैंगवेज अंग्रेजी में चाचा, मौसा, मामा जैसे अन्य शब्दो के लिए केवल अंकल शब्द है।
तनीषा ने कविता के माध्यम से अपने मनोभावों को प्रगट किया।
कार्यक्रम का संचालन कमलेश्वरी साहू ने किया।

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text