अतुल्य भारत चेतना
मेहरबान अली कैरानवी
कैराना/शामली। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कैराना के कार्यकर्ताओं द्वारा मराठा कालीन माता बाला सुन्दरी मंदिर प्राचीन देवी मंदिर, कैराना में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें मुख्य रूप से अतुल मित्तल मण्डल अध्यक्ष, शक्ति सिंघल निवर्तमान मण्डल अध्यक्ष, अवधेश मित्तल मण्डल महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक, सतीश कश्यप मण्डल अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा एवं कार्यक्रम संयोजक, धर्मवीर वाल्मीकि मण्डल उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक, शिवकुमार रोड मण्डल उपाध्यक्ष, प्रदीप राणा मण्डल मंत्री एवं सदस्यता अभियान संयोजक, आलोक चौहान जिला संयोजक विधि प्रकोष्ठ, रोहतास सैनी जिला उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा, श्रीपाल कश्यप जिला संयोजक मत्स्य प्रकोष्ठ, दिनेश गौतम मण्डल अध्यक्ष एससी मोर्चा, अबरार अहमद मण्डल उपाध्यक्ष आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।