Breaking
Sun. Jul 27th, 2025

तीर्थयार्थियों का जनप्रतिनिधियों एवं कलेक्टर सहित अन्य ने स्वागत कर रवाना किया

By News Desk Sep 15, 2024
Spread the love

अतुल्य भारत चेतना
हाकम सिंह रघुवंशी

विदिशा। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के चयनित 279 तीर्थ यात्री वाराणसी काशी अयोध्या तीर्थ दर्शन के लिए रवाना हुए हैं। तीर्थ यात्रियों का विदिशा रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों के साथ साथ कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह के अलावा अपर कलेक्टर श्री अनिल कुमार डामोर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे सहित अन्य अधिकारियों ने भी रवाना होने वाले तीर्थयार्थियों का तिलक लगाकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया है।


मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के नोडल एवं संयुक्त कलेक्टर श्री विनीत कुमार तिवारी ने बताया कि जिले के तीर्थ यात्री तीर दर्शन कर 19 सितंबर को वापस विदिशा आएंगे। चयनित सूची में से 11 तीर्थ यात्री रेलवे स्टेशन पर उपस्थित नहीं होने के फल स्वरुप प्रतीक्षा सूची में शामिल तीर्थ यात्रियों को रवाना किया गया है। तीर्थ यात्रियों के साथ 6 अनुरक्षक भी रवाना हुए हैं।

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text