अतुल्य भारत चेतना
संवाददाता
लखनऊ। समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव चंद्र प्रकाश यादव ने उतर प्रदेश विधान भवन में पूर्व मंत्री राजपाल कश्यप वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ एवं स्नातक MLC वाराणसी खण्ड आशुतोष सिन्हा जी से मुलाकात की।
इस दौरान समाजवादी पार्टी के द्वारा किए गए विकास कार्यों को तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी के विजन को अंतिम पायदान पर खड़े हुए व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए चर्चा की। जनता ने लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी का साथ दिया अब भविष्य की तैयारी का समय है। देश में भाजपा को रोकने की ताकत समाजवादी पार्टी में है। उत्तर प्रदेश में वही एक मात्र विकल्प है। पीडीए ही भाजपा को मात देगा। इस दौरान पूर्व मंत्री जी ने कहा कि भाजपा के कारण संविधान खतरे में है। वह आरक्षण लागू नहीं करना चाहती है। इसलिए समाजवादी पार्टी की लड़ाई खत्म नहीं हुई है। भविष्य में नई पीढ़ी के लिए काम करना ही होगा।
आशुतोष सिन्हा जी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के विजन को साझा करते हुए आवहान् किया कि प्रदेश में 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़नी है। भाजपा ने प्रदेश को दशकों पीछे धकेल दिया है। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर ही जीवन में बदलाव आएगा और गांव की तस्वीर में भी परिवर्तन आएगा।