
अतुल्य भारत चेतना
संवाददाता
लखनऊ। बहुत ही जिंदादिल शख्सियत, अपने साथियों के सुख-दुःख के साथी, मृदभाषी व्यक्तित्व के धनी तथा बहुत ही विनम्र स्वभाव रखने वाले समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव चंद्र प्रकाश यादव जी का जन्मदिन रविवार को धूमधाम के साथ मनाया गया।


रविवार की शाम गुलजार हो गई जब तालियों की गड़गड़ाहट के बीच समाजवादी पार्टी, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव चंद्र प्रकाश यादव जी ने केक काटा। चंद्र प्रकाश यादव जी के जन्मदिन को उनके राजनीतिक, व्यावसायिक, धार्मिक तथा सामाजिक जीवन से जुड़े हुए इष्ट मित्रों ने मिलकर सेलिब्रेट किया।


इस मौके पर तमाम साथियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई उन्होंने चन्द्र प्रकाश यादव जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।


इस अवसर पर प्रसिद्ध सामाजिक संस्था धनवंतरी सेवा न्यास के पदाधिकारियों ने भी कार्यक्रम में पहुंच कर चन्द्र प्रकाश यादव को फूलों की माला पहना कर आशिर्वाद दिया।

तमाम साथियों ने जन्मदिन के उपलक्ष्य में सोशल मीडिया तथा फोन कॉल के माध्यम से भी अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। सभी साथियों ने मिल कर चन्द्र प्रकाश यादव जी की लम्बी आयु और खुशहाल जीवन के लिये ईश्वर से प्रार्थना की।