
अतुल्य भारत चेतना
पतित यादव
महासमुंद, भोरिग। एकलब्य आदर्श आवासीय विद्यालय भोरिंग महासमुंद पालक संघ की बैठक एकलब्य आदर्श आवासीय विद्यालय भोरिंग में पालक संघ बैठक आहूत किया गया था जिसमे पालक ,बालक ,शिक्षक मिलकर एक पेड़ माँ के नाम पर विद्यालय परिसर में अनेक प्रकार के छावदर, फलदार वृक्ष लगाया गया।ताकि पर्यावरण शुद्ध रहे ,शुद्ध आक्सीजन मिले, और अधिक वर्षा हो और किसान समृद्धशाली बने और हमेशा हरियाली बना रहे इस उद्देश्य से पेड़ लगाया गया।विद्यालय में 420 छात्र छात्राये अध्ययन करते है।यह विद्यालय में केवल आदिवासी समुदाय के बच्चे पढ़ते है।पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद,संगीत ,तीरंदाजी अभ्यास सिखाया जाता है।विद्यालय में पालक संघ की अहम भूमिका रहती है।पालक संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार दिवान,उपाध्यक्ष गजानंद भोई सभी कार्यकारिणी समस्त पालक संघ आदि।