

अतुल्य भारत चेतना
एम०जमील कुरैशी
प्रदेश अध्यक्ष पं राजपाल शर्मा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बांटा प्रमाण पत्र
कृषि विज्ञान केंद्र बहराइच के परिसर में आयोजित हुआ कार्यक्रम
तहसील, ब्लॉक एवं ग्राम स्तर की कार्यकारिणी मजबूत बनाने पर हुई चर्चा
बहराइच। भारतीय किसान यूनियन टिकैत ग्रुप की समीक्षा बैठक जिला कृषि विज्ञान केंद्र बहराइच के परिसर में आयोजित हुई। किसान यूनियन बहराइच जिला अध्यक्ष रामकुमार वर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष पं. राजपाल शर्मा का माल्यार्पण एवं अंग वस्त्र पहनाकर भाव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में सभापति के रूप में सरदार सुखविंदर सिंह रहे। रविवार को भारतीय किसान यूनियन टिकट ग्रुप की समीक्षा बैठक में सभी तहसीलों, ब्लाकों एवं ग्राम स्तर की कार्यकारिणी को मजबूत एवं विस्तार करने पर चर्चा हुई। संगठन की मजबूती के लिए प्रदेश अध्यक्ष पं. राजपाल शर्मा ने सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा जल्दी ही सभी स्तर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों का चयन कर सूचना प्रदेश स्तर पर पहुंचाएं। उन्होंने कहा ग्राम स्तर पर सदस्यता अभियान, किसान चौपाल तथा जन जागरूकता अभियान चलाकर किसानों को भारतीय टिकैत ग्रुप से जोड़ें। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष पं राजपाल शर्मा मध्यांचल जोनअध्यक्ष सालिक राम यादव, जोन महासचिव उमाशंकर मिश्र ने समीक्षक के रूप में भूमिका निभाई। समीक्षा बैठक के दौरान सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों में मोहम्मद जमील कुरैशी मिहींपुरवा, राजन वर्मा सहित आधे दर्जन लोगों को नियुक्ति पत्र बांटा गया इस मौके पर जनपद बहराइच जिलाध्यक्ष रामकुमार वर्मा, गोंडा वंशराज वर्मा, श्रावस्ती अजय चौधरी, तहसील अध्यक्ष मिहींपुरवा श्रीनिवास वर्मा, तहसील मीडिया प्रभारी मोहम्मद जमील कुरैशी, कैसरगंज अजय सिंह, पयागपुर बुधराम वर्मा , महसी से रुद्र मिश्रा नानपारा सरदार सुखविंदर सिंह, दिलीप वर्मा , मो रफ़ीक, घनश्याम, प्रमोद तिवारी, मोहनलाल ,हरिराम गुप्ता, रामगोपाल प्रजापति, महिला प्रकोष्ठ मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी निषाद, सरोज कुमारी , पुष्पा देवी राजन वर्मा ,कमलेश ,मुरारी लाल विष्णू समेत सैकड़ो किसान मौजूद रहे।