


अतुल्य भारत चेतना
राजकुमार सैनी
कोटपूतली। राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनाये जाने पर देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री ओमप्रकाश भड़ाना एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेश महामंत्री एडवोकेट हीरालाल रावत ने शुक्रवार को राजधानी नई दिल्ली में पुष्प गुच्छ भेंटकर नवीन दायित्व मिलने की बधाई दी। साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव मुख्यालय अरूण सिंह से भी शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनोद सिंह, ओबीसी मोर्चा झुन्झूनू के जिलाध्यक्ष जयदीप गुर्जर, राजेश गुर्जर, रविन्द्र प्रजापत आदि मौजूद रहे।