Breaking
Mon. Jul 28th, 2025

राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी को लेकर कांग्रेसियों ने किया विरोध प्रदर्शन पुतला दहन कर कलेक्ट्रेट को घेरा

By News Desk Jul 31, 2024
Spread the love

अतुल्य भारत चेतना
संवाददाता


भाजपा ने राहुल गांधी के साथ पूरे भारतवासी का किया अपमान अभिषेक सिंह राणा

सुल्तानपुर। नेता प्रतिपक्ष एवं रायबरेली सांसद राहुल गांधी पर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा बोले गये अपशब्द को लेकर बुधवार को कांग्रेसी उग्र हो गए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा के नेतृत्व में एवं शहर अध्यक्ष शकील अंसारी की उपस्थिति में भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता व नेता जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय से निकलकर सुपर मार्केट होते हुए डाकखाना चौराहा पहुंचे जहां उन्होंने अनुराग ठाकुर शर्म करो, अनुराग ठाकुर, माफी माँगो आदि नारे लगाते हुए भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया। तत्पश्चात उग्र हुऐ कांग्रेसी कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर पहुंचे जहां उन्होंने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। ज्ञात हो कि विगत दिनों भरी संसद में भाजपा सांसद एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जाति जनगणना को लेकर रायबरेली सांसद एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर अपशब्द का प्रयोग किया था, जिससे नाराज कांग्रेसियों ने बुधवार को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का शहर स्थित डाक खाना चौराहे के पास प्रतीकात्मक पुतला फूँका, उसके बाद कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर पहुंचकर घंटो जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग मनु स्मृति से देश को चलाना चाहते हैं आज जिस तरह से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं रायबरेली सांसद राहुल गांधी पर अपशब्द का प्रयोग किया गया, यह सिर्फ राहुल गांधी का अपमान नहीं हुआ है पूरे भारत वासियों का अपमान किया गया है। हमारे जननेता राहुल गांधी सभी जाति और धर्म का आदर व सम्मान करते हैं। वहीं उन्होंने कहा कि इस तरह की अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने की मानसिकता सिर्फ भाजपाइयों की हो सकती है, हमारे नेता राहुल गांधी सभी धर्मों के लोगों को एक साथ लेकर चलते हैं और उनके न्याय और हक की लड़ाई लड़ते हैं जिस तरफ भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने अपशब्द का प्रयोग किया इससे भाजपा का असली चेहरा सामने आ गया है। शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने कहा कि देश की सबसे बड़ी पंचायत पुरानी संसद में इतिहास रहा है कभी भी किसी भी नेता के खिलाफ आपत्तिजनक व अपशब्द का प्रयोग नहीं किया गया। लेकिन आज नई संसद में विपक्षी नेताओं पर अभद्र टिप्पणीका व आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करना भाजपाइयों का पेशा बन चुका है। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा राहुल गांधी के साथ-साथ समूचे भारतवासी का अपमान किया गया है, समय रहते ही भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने माफी नहीं मांगी तो हम कांग्रेस जन बड़े पैमाने पर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर नफीस फारुकी, महेंद्र सिंह,रणजीत सिंह सलूजा, राष्ट्रीय मीडिया के राजेश तिवारी, शहबाज खान,मानस तिवारी,सिराज अहमद भोला पवन मिश्रा कटां भोला, मह, राहुल मिश्रा हाजी फिरोज अहमद सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व नेता मौजूद रहे।

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text