


अतुल्य भारत चेतना
मेहरबान अली कैरानवी
कैराना। उत्तर प्रदेश व हरियाणा प्रदेश सीमा पर मां यमुना नदी के तट पर शिव मंदिर के निकट बिना सरकारी मदद के चल रहे श्रवणी मेले में पीने के पानी की भी व्यवस्था नही करा सका स्थानीय प्रशासन उक्त आरोप जूना अखाड़े के सिद्ध बाबा अशोक गिरी महाराज ने लगाते हुए बताया कि उपरोक्त स्थान पर शमशान, मंदिर,गौशाला तथा विश्राम स्थल होने के साथ चल रहे श्रवणी मेले में जहां सैंकड़ों दुकानदारों ने खेल खिलोने व प्रसाद आदि की दुकानें लगाई हुई है,वही प्रतिदिन आ रहे हरियाणा, राजस्थान व दिल्ली आदि प्रदेशों के हजारों शिवभक्त तथा अन्य श्रद्धालुगण उस समय हैरान परेशान रह जाते हैं जब उन्हें कहीं भी पीने के पानी की व्यवस्था नही दिखाई देती। उन्हें मजबूर होकर जलपान ग्रहों से ऊंची कीमतों में पानी की बोतलें खरीदने को विवश होना पड़ रहा है,जिससे शिवभक्त अपनी प्यास बुझा रहे हैं।सुरक्षा व्यवस्था के तो कड़े इंतिजामत किए गए हैं लेकिन स्थानीय प्रशासन की ओर से शुद्ध पेयजल की कोई भी व्यवस्था नही की गई है। भविष्य में श्रद्धालुओं ने पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था करने की मांग की गई है।सिद्ध बाबा अशोक गिरी महाराज ने बताया कि उनकी आयु लगभग 65 वर्ष की हो चुकी है। विगत 40 वर्षों से इस धार्मिक स्थल पर विभिन्न प्रकार के यज्ञ व तपस्या कर सभी को अपना आशीर्वाद देते आ रहे हैं। तथा यहां पधारने वाले सभी शिवभक्तों व श्रद्धालुओं में सिद्ध बाबा अशोक गिरी महाराज की 6 फिट लंबी जटाएं एवं माथे पर लगी गोल बिंदी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। जब उनसे पूछ गया की यह कौनसा रूप है, तो उन्होंने बताया की तिरलोकीनाथ भगवान शिव का एक रूप अर्धनारीश्वर भी है,जिससे प्रेरणा लेकर मेने भी गत 40 वर्षों से यही रूप धारण किया हुआ है। तथा मानव कल्याण हेतु मैं, सभी को आशीर्वाद देता आ रहा हू।