Breaking
Thu. Jun 19th, 2025

सरयू मइया के तट पर कावरियो ने लगाई आस्था की डुबकी उमड़ा जनसैलाब

By News Desk Jul 28, 2024
Spread the love

अतुल्य भारत चेतना
अशोक सोनी

कावड़ में जल भरकर लोधेश्वर महादेव के लिए पैदल हुए रवाना बोल बंम का किया उद्घोष

करनैलगंज गोण्डा।हर हर महादेव बोल बम के जयकारे के साथ हजारों कांवरिया शिव भक्तों ने पवित्र सरयू नदी में आस्था की डुबकी लगाकर अपने कावड़ में पवित्र सरयू जल भरकर लोधेश्वर महादेव मंदिर महादेवा के लिए प्रस्थान हुए।
सावन के महीने शिव मंदिरों में आस्था का सैलाब देखने को मिलता है। बाराबंकी जिले में स्थित प्रसिद्ध लोधेश्वर नाथ महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने हेतु आज हजारों कांवरियों का जत्था सरयू नदी कटरा घाट पंहुचा जहां कांवरिया शिव भक्तों ने सरयू नदी में आस्था की डुबकी लगाकर वैदिक मंत्रोचार्य के साथ के साथ अपने कावड़ में जल भरकर पूजन के उपरांत नंगे पांव पैदल यात्रा शुरू की। कांवरिया शिव भक्त लगभग 40 किलोमीटर की पैदल यात्रा कल कल सुबह आराध्य देव महादेव का जलाभिषेक करेंगे। कावड़ यात्रा महिला पुरुष व बच्चों में उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं तमाम शिवभक्त यात्रा के दौरान डीजे की धुन पर रखते भी नजर आये। वहीं सुरक्षा की दृष्टिगत घाट पर पुलिस फोर्स भी तैनात रही।

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text