
अतुल्य भारत चेतना
अशोक सोनी
बहराइच। पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने उप निरीक्षक टी.एन. मौर्य का टिकोरा मोड़ चौकी प्रभारी से किया गया स्थानांतरित कर रिसिया थाने का उप निरीक्षक बनाया है। सुरेंद्र प्रताप बौद्ध को टिकोरा मोड चौकी का इंचार्ज बनाया गया है। शैलेन्द्र कुमार सोनकर को वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुजौली बनाया गया है। उप निरीक्षक अजेश कुमार को पुलिस लाइन भेजा गया है। उप निरीक्षक अशोक सिंह को चौकी प्रभारी महसी बनाया गया है। लगातार हो रहे तबादलों से पुलिस महकमे में हडकंप मचा हुआ है।