अतुल्य भारत चेतना
ब्यूरो डेस्क
शीतलहर के प्रकोप से हर बेसहारा और जरूरतमंद को बचाने हेतु उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के हर जनपद में रैन बसेरे स्थापित किए गए हैं।

आज गोरखपुर में प्रदेश सरकार द्वारा संचालित रैन बसेरों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। वहां उपस्थित लोगों को भोजन एवं कंबल भी वितरित किया।

खुले आसमान के नीचे सोने के लिए विवश हर जरूरतमंद की रैन बसेरों में सम्मानजनक ढंग से रहने की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।
subscribe our YouTube channel
