Breaking
Tue. Jun 17th, 2025

एक पौध माँ के नाम थीम पर हुवा पौधरोपण

By News Desk Jul 23, 2024
Spread the love

अतुल्य भारत चेतना
रईस


पयागपुर बहराइच। एक पौध मां के नाम” अभियान के तहत आदर्श नगर पंचायत पयागपुर में वृहद पौधरोपण का अभियान शुरू किया गया।
उपजिलाधिकारी दिनेश कुमार द्वारा तहसील परिसर मे पौधरोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। नगर क्षेत्र में 3416 पौधरोपण के मिले लक्ष्य के क्रम में नगर क्षेत्र मे पौधरोपण का कार्य किया जा रहा है।उपजिलाधिकारी दिनेश कुमार ने अधिक से अधिक पौधरोपण करने के साथ उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।उन्होंने कहा कि बिना पौध के नगर क्षेत्र को हरा भरा रखने का सपना साकार नही हो सकता। इस अवसर पर उन्होंने नीम पाकड़, अशोक सहित कई प्रकार के पौध का रोपड़ किया। इस दौरान तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार सचिन श्रीवास्तव लेखपाल पुष्पेंद्र कुमार, पवन कुमार सी०एम० फेलो आशीष सिंह, संदीप कुमार, लिपिक सत्यपाल यादव, कौशल त्रिपाठी, अभिषेक मिश्रा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text