
अतुल्य भारत चेतना
दिनेश सिंह तरकर
जनपद के कद्दावर नेताओं में सुमार हैं वीरेन्द्र यादव
मथुरा। समाजवादी पार्टी ने मथुरा में नए जिलाध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति पर मथुरा जनपद के बरारी कस्बा निवासी वीरेन्द्र यादव पुत्र दिगम्बर सिंह यादव को मथुरा जनपद में समाजवादी पार्टी की कमान सौंप दी है, वीरेन्द्र यादव जनपद के कद्दावर नेताओं में से एक है। आपको बता दें कि वीरेन्द्र यादव लम्बे समय से समाजवादी पार्टी के लिए कार्य करते हुए आ रहे हैं, वीरेन्द्र यादव की व्यक्तिगत छवि की बात कहें तो, भाजपा और लोकदल की लहर में भी जिला पंचायत चुनावों में जिला पंचायत अध्यक्ष अनूप चौधरी को चुनाव हराकर समाजवादी पार्टी का वर्चस्व कायम रखते हुए जिला पंचायत सदस्य पद पर जीत दर्ज की थी। समाजवादी पार्टी के प्रति निष्ठा व कार्य करने की शैली को देखते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति पर वीरेन्द्र यादव को समाजवादी पार्टी का मथुरा में जिलाध्यक्ष बनाया गया है। मथुरा-वृंदावन नगर निगम के पार्षद दल नेता विपक्ष मुन्ना मलिक सहित समाजवादियों ने वीरेन्द्र यादव को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त किया है।