
अतुल्य भारत चेतना
आशीष कटियार
जनपद लखीमपुर। खीरी की कोतवाली धौरहरा क्षेत्र के कुम्हेना गांव में सार्वजनिक कुएं पर ताजिया रखने को लेकर दो संप्रदायों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई। है हिंदू संप्रदाय के लोगों का आरोप है कि कुएं पर गांव के हिंदू लोग आषाढी की पूजा पाठ किया करते हैं। वही मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जबरन कुएं पर ताजिया रखने का प्रयास किया है। जिससे हिंदू संप्रदाय के लोगों में तनाव की स्थिति बनी हुई है। और हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के साथ मिलकर उप जिलाधिकारी धौरहरा राजेश कुमार को ज्ञापन सौंप कर अराजकता फैलाने वाले लोगों पर कार्यवाही की मांग की है।