
अतुल्य भारत चेतना
लोकेश शर्मा
सहारनपुर।उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के बेहट तहसील में निकट माता शाकुंभरी देवी मंदिर के शिवालिक मिर्जापुर पोल स्थित विश्व विख्यात ग्लोकल विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय शिक्षा सम्मेलन का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में भारत के विभिन्न राज्यों से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान करने वाले शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षा रत्न सम्मान 2024 से अलंकृत किया गया, सम्मेलन में प्रतिभागिता हेतु सम्पूर्ण भारत से 15 राज्यों के 1500 शिक्षकों द्वारा आवेदन किया गया था, जिसमें से मात्र 300 शिक्षकों का चयन शिक्षा रत्न सम्मान 2024 हेतु किया गया, जिसमें जनपद सहारनपुर से बृजेश शर्मा को शिक्षा रत्न सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया, बृजेश शर्मा 2019 मे राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मुख्य मंत्री अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं , शिक्षा व साहित्य के क्षेत्र मे उनका उल्लेखनीय प्रगति प्रयास निरंतर जारी है, कार्यक्रम में 300 शिक्षक बन्धुओं में से सर्वाधिक समाचार-पत्र में कवरेज कराने के लिए विश्वविद्यालय के प्रोफेसर प्रो वाइस चांसलर डॉक्टर पंकज कुमार मिश्र व उप निदेशक महोदय ने विशेष तौर पर मंच से अलग से भी सम्मानित किया, जिसके लिए सभी सम्मानित शिक्षकों ने उनका आभार प्रकट किया,कार्यक्रम पद्म श्री सम्मान प्राप्त योग गुरु डॉ भारत भूषण, काज़ी नदीम अख़्तर, पद्म श्री डॉ. राजन सक्सेना, पद्म श्री सेठपाल सिंह एवं आईएएस अखिलेश मिश्रा की गरिमामई उपस्थिति के बीच संपन्न हुआ,कार्यक्रम के आयोजन में विश्वविद्यालय के उप कुलपति डॉ.पंकज मिश्रा एवं उत्तराखंड रुड़की के शिक्षक श्री संजय वत्स प्रमुख भूमिका में रहे, सम्पूर्ण भारत से आए सैकड़ों शिक्षकों ने शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया, माता शाकुंभरी देवी के समीप शिवालिक पर्वत श्रृंखला की अनुपम प्राकृतिक सौंदर्य की छटा के बीच हुआ सहारनपुर में शिक्षा के क्षेत्र का सम्मान एक ऐतिहासिक कार्यक्रम रहा।