
अतुल्य भारत चेतना
शनि
लखनऊ। अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश पाण्डेय के मार्गदर्शन में देश भर में पौधरोपण अभियान और संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान चलाने का आवाहन सभी प्रदेश अध्यक्ष,क्षेत्रीय अध्यक्ष,जिला अध्यक्ष ,ब्लॉक अध्यक्ष से किया है । राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश पाण्डेय ने सभी पदाधिकारियों को जारी पत्र में संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आपके कठिन परिश्रम और संगठन के प्रति समर्पित होने की वजह से संगठन का दिन प्रतिदिन विस्तार हो रहा है। अपना संगठन तेजी से उभरता हुआ स्नातकों का एकमात्र संगठन है। संगठन का विस्तार पूरे देश में हो इसके लिए हमें और कठिन परिश्रम और निष्ठा की जरूरत है।
संगठन आगामी दिनों में संगठन विस्तार अभियान 05 अगस्त से 15 सितंबर तक राष्ट्रीय स्तर से लेकर ग्रामीण स्तर तक किया जाना है। जो सक्रिय कार्यकर्ता होगा उसी को पदाधिकारी बनाया जाएगा ।
“हर स्नातक अपना सदस्य अभियान” के माध्यम से स्नातक कर रहे या कर चुके स्नातकों को जोड़ने का कार्य किया जाना है। इसकी शुरुआत 15 सितंबर से किया जाएगा ।
पौधरोपण अभियान :
स्नातक सथियों संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान के साथ ही हम लोगों का सामाजिक दायित्व भी बनता है कि पर्यावरण को सुरक्षित रखें और इसके तहत पूरे देश में संगठन द्वारा पेड़ लगाओ जीवन बचाओ अभियान चलाया जाना है इसके लिए सभी जिला अध्यक्ष अपने जिले के जिला जिला उद्यान अधिकारी और जिला वन अधिकारी से संपर्क कर उनसे पौधे प्राप्त कर सकते हैं । संगठन द्वारा प्रत्येक जिले में 5000 हजार पौधा लगवाने का लक्ष्य रखा गया है।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष हरि ओम शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री योगेश सेंगर, अरुण प्रजापति, अंकुर राय देव,सुधांशु त्रिपाठी,अभिषेक पांडे, दिव्य दर्शन तिवारी, संतोष पाण्डेय,प्रशांत शुक्ला, सुमित पाण्डे शीतला प्रसाद पाण्डेय, अरविंद मौर्य, जितेंद्र सक्सेना निर्मल मिश्रा आदि उपस्थित रहे।