
अतुल्य भारत चेतना
राजेश कुमार हाडिया
कोटपूतली। देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनवाने की मांग को लेकर आंदोलनरत संस्था जनसंख्या समाधान फाउंडेशन ने गुरुवार को विराटनगर उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया, जिसमें कठोर जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग की गई। संस्थान के प्रदेश संयोजक पवन शर्मा जवानपुरा ने विश्व जनसंख्या दिवस पर पीएम नरेन्द्र मोदी के नाम एसडीएम विकास प्रजापत को ज्ञापन सौंपते हुए बताया की देश में कठोर जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की सख्त जरुरत है। जनसंख्या असंतुलन के कारण आगामी समय में देश में संभावित गृह युद्ध जैसा माहौल होगा जिसे रोकने के लिए इस कानून की कड़ाई से पालना सुनिश्चित करवाई जानी चाहिए। जिला संयोजक जगदीश यादव, सह संयोजक गणपत लाल शर्मा ने प्रेस के माध्यम से बताया कि बढ़ती जनसंख्या देश के विकास में बड़ी चुनौती बनकर उभर रही है। भारत से क्षेत्रफल की दृष्टि में तीन गुना अधिक बड़े पड़ोसी देश चीन ने पहले ही हम दो, हमारे दो… नीति को अपनाया और अब हम दो हमारे एक नियम को कड़ाई से लागू किया है। आज चीन विश्व की महाशक्ति बन गया है, जबकि भारत आज भी गरीबी, बेरोजगारी, कुपोषण, अशिक्षा, प्रदूषण और अपराध से लड़ रहा है। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय…!! वंदे मातरम…!! और जनसंख्या नियंत्रण पर, कहा की “बढ़ती जो आबादी है, देश की बर्बादी है।” दो बच्चों का कानून – लागू करो, लागू करो जैसे नारे लगाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष सुरेश बादलीवाल, मंडल महामंत्री सत्यनारायण सैनी, बाबूलाल मीणा, नरेंद्र शर्मा, सुभाष योगी, महेश सैनी, सेडूराम योगी, कैलाश शर्मा, पूरण मल शर्मा, लोकेश शर्मा, दाताराम गुर्जर समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।