अतुल्य भारत चेतना | हनुमंत गिरी
महाराजगंज। यूपी के जिले महाराजगंज में प्रधानमंत्री आवास की मिलने वाली पहली किस्त को पाते ही 11 महिलाएं अपने पति को छोड़कर प्रेमी संग फुर्र हो गईं है। इन महिलाओं को 40 हजार की पहली किस्त मिली थी। इसके बाद पीड़ित पति और परिवार वालों ने विभाग के जिम्मेदारों से शिकायत कर दूसरी किश्त न भेजने की गुहार लगाई है. विभाग ने दिए गए सरकारी पैसों को वसूलने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
वहीं इन महिलाओं के पति अब तनाव में हैं। किश्त लेकर भागी महिलाओं के पति ने अधिकारियों से पत्नी के खाते में दूसरी किश्त न भेजने की गुहार लगाई है।

पीएम आवास की पहली किस्त लेकर 11 महिलाएं फरार।
लाभार्थी महिलाएं कोई प्रेमी के संग तो कोई मायके फरार।
आवास न बनने पर रिकवरी, कार्रवाई की गिर रही गाज.
थाने और ब्लाक में किस्त रुकवाने की लगा रहे गुहार.
अगली किस्त रुकवाने की गुहार लगा रहे लाभार्थी के पति।
9 गांव के 11 महिलाओं के इस कारनामे से हर कोई हैरान।
डीएम ने मामले की जांच और रिकवरी का दिया आदेश।
महराजगंज के निचलौल ब्लॉक इलाके का मामला।