Breaking
Fri. Jul 25th, 2025

सेब की भाड़ा दरें तय, किमी के आधार पर होगी सेब ढुलाई, यहां जानें पूरी डिटेल

By News Desk Jul 6, 2024
Spread the love

अतुल्य भारत चेतना
विकास चौहान
शिमला। जिला प्रशासन ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि सेब की ढुलाई पेटियों की बजाय किलोमीटर के आधार पर तय की हैं।
सेब सीजन को लेकर जिला प्रशासन ने उपमंडलों से सेब की ढुलाई पेटियों की बजाय किलोमीटर के आधार पर तय की हैं। उपायुक्त आदित्य नेगी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सेब बागवानों की सुविधा के लिए परिवहन शुल्क निर्धारित किया है। उपमंडल डोडरा-क्वार से चंडीगढ़ और दिल्ली तक जाने वाली गाड़ियों की दर 90 पैसे प्रति किलोमीटर और चंडीगढ़ तक जाने वाली गाड़ियों की दर 1 रुपया 30 पैसे प्रति किमी निर्धारित की है। उपमंडल कोटखाई से चंडीगढ़ तक और 250 किमी से कम दूरी तक परिवहन शुल्क 1 रुपये 30 पैसे प्रति किमी तथा दिल्ली और 250 किमी से अधिक दूरी के लिए परिवहन शुल्क 90 पैसे प्रति किमी रहेगा।
उपमंडल रामपुर से चंडीगढ़ तक एक रुपये 50 पैसे प्रति किमी तथा दिल्ली के लिए 90 पैसे प्रति किमी और उपमंडल जुब्बल से चंडीगढ़ तक तथा 250 किमी से कम दूरी तक एक रुपये 30 पैसे प्रति किमी एवं दिल्ली तथा 250 किमी से अधिक दूरी के लिए 90 पैसा प्रति किमी परिवहन शुल्क निर्धारित किया है। कहा कि यह दरें प्रति क्विंटल के हिसाब से निर्धारित की गई है।

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Responsive Ad Your Ad Alt Text