Breaking
Mon. Jul 28th, 2025

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर हुआ योगाभ्यास

By News Desk Jun 21, 2024
Spread the love

अतुल्य भारत चेतना
रईस अहमद

रूपईडीहा/बहराइच। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रूपईडीहा में विभिन्न संस्थाओं ने योगाभ्यास का आयोजन किया। रूपईडीहा के सरस्वती शिशु मंदिर के प्रांगण में संस्था द्वारा योगाभ्यास का वृहद आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह जीतू भईया रहे। इस कार्यक्रम में रूपईडीहा के बुद्धिजीवी वर्ग के साथ साथ नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि डाक्टर अश्विनी वैश्य, भाजपा किसान मोर्चा रूपईडीहा मंडल अध्यक्ष भीमसेन मिश्रा,मंडल अध्यक्ष अजय मिश्रा सहित कस्बे के बहुत से व्यापारी व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे इसी के साथ रूपईडीहा थाने में प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह के नेतृत्व में योगाभास का आयोजन किया गया जिसमे थाने के समस्त स्टाफ ने प्रतिभाग किया और योग के बहुत से आसन किए।

इस अवसर पर थाना प्रभारी ने योगा के प्रति लोगो का ध्यान आकर्षित करते हुए बताया कि शरीर को निरोगी और फिट रखने के लिए प्रतिदिन योग करना अति आवश्यक है।योग से मन शांत रहता है और शरीर चुस्त और तंदुरुस्त रहता है।खासकर सुरक्षा से जुड़े हुए लोगो तो योग अवश्य करना चाहिए जिससे उनकी फिटनेस बनी रहे।

subscribe our YouTube channel

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text