Breaking
Mon. Jul 28th, 2025

दुर्घटनाग्रस्त वाहन के गहरी खाई में गिरने से घायल हुये व्यक्तियों का किया रेस्क्यू।

By News Desk Jun 17, 2024
Spread the love

अतुल्य भारत चेतना
सुशांत “चारुल”

देहरादून। कोतवाली श्रीनगर पर सूचना मिली कि खिर्सू कठुली लिंक मोटर मार्ग पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गयी है। इस सूचना पर तत्काल श्रीनगर पुलिस टीम व एसडीआरएफ टीम मय आपदा उपकरणों सहित तत्काल मौके पर पहुँचे इस बीच वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और उनके द्वारा रेस्क्यू कार्य में लगी टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। पुलिस और एसडीआरएफ द्वारा स्थानीय व्यक्तियों के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत करते हुये घायलों का गहरी खाई से रेस्क्यू कर 108 के माध्यम से उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खिर्सू भेजा गया।

जानकारी करने पर पता चला कि उक्त वाहन में 07 लोग सवार थे। जिसमें से 04 व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी शेष 3 व्यक्तियों का उपचार चल रहा है।

घायलों का नाम पताः-

  1. साक्षी नेगी पुत्री सुरेश नेगी उम्र-14 वर्ष, निवासी परसुण्डाखाल जनपद पौड़ी गढ़वाल।
  2. समीक्षा पुत्री विनोद रावत उम्र-15 वर्ष, निवासी कठूली गांव जनपद पौड़ी गढ़वाल।
  3. सागर उर्फ कान्हा पुत्र अजय उम्र-11 वर्ष, निवासी उरेगी जनपद पौड़ी गढ़वाल।

मृतकों का नाम पताः-

  1. सृष्टि नेगी पुत्री सुरेश नेगी उम्र-18 वर्ष, निवासी परसुण्डाखाल जनपद पौड़ी गढ़वाल।
  2. मनवर सिंह वाहन चालक निवासी चोपड़ा जनपद पौड़ी गढ़वाल।
  3. कु0 आरूषी पुत्री अजय उम्र-13 वर्ष, निवासी उरेगी जनपद पौड़ी गढ़वाल।
  4. सोम्या पुत्री गणोश उम्र-09 वर्ष, निवासी उरेगी जनपद पौड़ी गढ़वाल।

subscribe our YouTube channel

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text