नीट प्रतियोगी परीक्षा में सफलता अर्जित करने पर अभय सिंह को किया गया सम्मानित
अतुल्य भारत चेतना
पीयूष सिंह
प्रतापगढ़। नीट प्रतियोगी परीक्षा में सफलता अर्जित करने पर अभय सिंह को सम्मानित किया गया।
जामताली मे प्रधान प्रमोद दुबे द्वारा किया गया सम्मान समारोह का आयोजन रानीगंज तहसील क्षेत्र के जामताली हुलासी का पूरा गांव निवासी प्रदीप सिंह का होनहार पुत्र अभय सिंह के वर्ष 2024 के नीट परीक्षा में सफलता अर्जित करने पर जहां पर क्षेत्र मे खुशी छाई हुई है। वहीं पर होनहार छात्र के सम्मान में ग्राम प्रधान जामताली प्रमोद दुबे द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें होनहार छात्र अभय सिंह का ग्राम प्रधान जामताली द्वारा माल्यार्पण कर अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस दौरान सम्मान पाकर होनहार छात्र खुशी से गदगद हो उठा। सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए प्रधान प्रमोद दुबे ने कहा कि अच्छा कार्य करने वालों का सम्मान होना बहुत जरूरी है। अभय सिंह ने बड़े ही कम समय में ऑल इंडिया स्तर की परीक्षा में सफलता अर्जित कर अपने कुल का नाम रोशन करने के साथ ही जामताली क्षेत्र का भी नाम रोशन कर रहा है। उन्होंने इस दौरान होनहार छात्र को सम्मानित करते हुए उज्जवल भविष्य की कामनाकिया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से मुन्नू सिंह,प्रदीप सिंह, महीप सिंह, महेश सिंह, राधा कृष्ण मिश्र, राहुल त्रिपाठी, कुमुद सिंह समाजसेवी बुद्धिजीवी क्षेत्रीय जन सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
subscribe our YouTube channel
