Breaking
Sun. Jan 11th, 2026

व्यापारी सम्मान यात्रा का जरवलरोड में हुआ भव्य स्वागत

अतुल्य भारत चेतना
अशोक कुमार सोनी
बहराइच।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के 50 वर्ष पूरे होने पर स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में व्यापारी स्वाभिमान यात्रा लेकर बहराइच जा रहे, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद बिहारी मिश्रा का जरवलरोड व्यापार मण्डल अध्यक्ष सतेन्द्र शुक्ला के नेतृत्व में जरवलरोड चौराहे पर सैकड़ों व्यापारियों ने फूल-माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। मुकुंद बिहारी मिश्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के 50 वर्ष पूरे होने पर स्वर्ण जयंती मना रहा है। इसी को लेकर 22 सितंबर 2022 से व्यापारी सम्मान यात्रा निकाली जा रही है। यह यात्रा प्रदेश के सभी 75 जिलों में जाएगी। 13 मार्च से सहारनपुर से प्रथम चरण के यात्रा की शुरुआत की गई थी। यह यात्रा 27 दिनों में 40 शहरों में गई थी।
निकाय चुनाव के चलते बीच में यात्रा को रद्द करना पड़ा। 21 सितंबर से दूसरे चरण की यात्रा की शुरुआत की गयी है,जो बरेली, पीलीभीत, कासगंज, एटा, कानपुर, बाराबंकी होते हुए बहराइच जा रही है। 10 अक्टूबर को यात्रा का समापन गोरखपुर में किया जाएगा। यात्रा के दौरान व्यापारियों की समस्याओं और सुझावों को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने उठाकर निराकरण का प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर नीरज अग्रवाल, प्रदीप जायसवाल, रजत जैन, अनिल पटवा, श्रीचंद जैन, बनारसी दास गुप्ता, राहुल सोनी, मालिक राम गुप्ता, मोनू मिश्रा, प्रमोद गुप्ता, नजर मोहम्मद, सुनिधि मिश्रा, मोनू सिंह, अजय वर्मा, अभिषेक सिंह, आजाद, अनिल पटवा, महादेव प्रसाद, कृपाराम विश्वकर्मा, कदीर, अजय अग्रवाल ,राम जी समेत सैकडों व्यापारी उपस्थित रहे।


●●●●●●●●●●●●●●●●●

Author Photo

News Desk

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Responsive Ad Your Ad Alt Text