अतुल्य भारत चेतना
सुशांत “चारुल”
रुद्रप्रयाग। शैक्षणिक भ्रमण के तहत केंद्रीय विद्यालय अगस्त्यमुनि के छात्र- छात्राओं को पुलिस की कार्यशैली से अवगत कराते हुए थाने के सीसीटीएनएस कक्ष, थाना कार्यालय एवं थाना परिसर का भ्रमण कराकर पुलिस के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी। इस दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव की जानकारी भी दी गयी। साइबर अपराध की सूचना साइबर हेल्पलाइन 1930 पर देने हेतु बताया गया।

इसे भी पढ़ें (Read Also): स्कूल या नाला? मंडला में स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य से खुला खिलवाड़
वर्तमान में प्रचलित साइबर अपराध के एडवांस तरीकों के साथ एआई व डीपफेक जैसी तकनीकों से होने वाले साइबर अपराधों से बचाव के बारे में जानकारी दी गयी। वर्तमान समय में मौजूद सभी प्रमुख चुनौतियों के प्रति सजग रहने हेतु बताया गया। महिलाओं की सुरक्षा व अपराधों से बचाव और पोक्सो एक्ट, यातायात नियमों के बारे भी जानकारी दी गयी।

किसी भी प्रकार का अपराध होने की सूचना या आपातकाल में डायल 112 का प्रयोग करने हेतु बताया गया। शैक्षणिक भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राएं नया अनुभव पाकर काफी खुश नजर आये। शैक्षणिक भ्रमण पर आये छात्र-छात्राओं को पुलिस सम्बन्धी आवश्यक जानकारी उपनिरीक्षक प्रदीप चौहान व हैड मोहरिर पंकज सजवाण ने दी।
subscribe aur YouTube channel

