Breaking
Sun. Jan 11th, 2026

सपा महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष के जनपद आगमन पर महिला कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया

अतुल्य भारत चेतना
अशोक कुमार सोनी
बहराइच।
समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत जनपद बहराइच पहुंची, जहाँ पर उन्होंने जिला समाजवादी कार्यालय पर आहूत महिला सभा की संगठन समीक्षा बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग लिया। सर्वप्रथम शहर बहराइच की सीमा दोनक्का चौराहे पर नगर अध्यक्ष महिला सभा सुमन शर्मा के नेतृत्व मे सैकड़ों की संख्या में शामिल महिला पदाधिकारी प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव का फूल मालों व गाजे – बाजे के साथ जोरदार स्वागत एवं अभिनन्दन करते हुए वहाँ से पार्टी कार्यालय पहुंची, जहाँ पर मौजूद सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव, महिला सभा जिलाध्यक्ष मनु देवी, जिला महासचिव सुनील निषाद व जफर उल्ला खान ‘बंटी’ सहित तमाम वरिष्ठ सपा नेताओं व महिला पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष का पुष्प गुच्छ, चित्र, माल्याणपर्ण कर स्वागत किया। उक्त समीक्षा बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनु देवी ने और बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष महिला सभा सुनीता यादव ने किया। समीक्षा बैठक में गत वर्षों में समाजवादी महिला सभा बहराइच द्वारा समाजवादी पार्टी की नीतियों, योजनाओं के प्रचार, प्रसार, आंदोलनों में की गई भागीदारी और 2022 विधानसभा चुनाव में संगठन द्वारा किए गए कार्य के बारे में विस्तार से जिलाध्यक्ष ने प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, व महिला सभा की उपस्थित महिलाओं ने व्यक्तिगत रूप से उनसे संवाद भी कायम किया। समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए रीबू श्रीवास्तव ने समाजवादी नीतियों का प्रचार-प्रसार करने और अधिक से अधिक नारी शक्ति को पार्टी की विचारधारा से प्रेरित कर उन्हे पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मणिपुर की महिला उत्पीड़न की घटनाओं से विश्व भर में देश की छवि को नुकसान पहुंचा है, और देश के प्रधानमंत्री मणिपुर की घटनाओं को लेकर मौन रहे। देशभर के एनसीआरबी के आंकड़े प्रमाणित करते हैं कि जहां-जहां भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, वहां महिलाओं और बच्चों के प्रति जघन्य अपराधों में वृद्धि हुई है। उन्होंने महिला आरक्षण विधेयक को अधूरा करार देते हुए कहा कि जनगणना और जाति गणना के बिना महिला आरक्षण सम्भव ही नही है। सपा ने महिला आरक्षण में सदैव दलित, ओबीसी, आदिवासी और अल्पसंख्यक महिलाओं के लिए आबादी के हिसाब से आरक्षण में मांग की है, भाजपा द्वारा लाया गया आधा अधूरा बिल महिला आरक्षण जैसे गंभीर विषय का उपहास है। इसका जवाब महिलाएं आगामी लोकसभा चुनाव मे भाजपा के विरुद्ध वोट डाल कर देंगी। इस बैठक में करीब सैकड़ो की संख्या मे महिलाओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व विधायक रमेश गौतम, जिलाध्यक्ष बाबा साहेब वाहिनी पेशकार राव, नंदेश्वर यादव, एड० मंजू चौधरी, रेनू श्रीवास्तव, रेखा राव, अमाना बेगम, रुखसार शाह, अंजली, पूनम गुप्ता, सायमा, इंद्रावती, कोमल पाल, महक शाह, अलीना फातमा सहित काफी संख्या मे पार्टी जन मौजूद रहे।


Author Photo

News Desk

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Responsive Ad Your Ad Alt Text