अतुल्य भारत चेतना (मुहम्मद ख्वाजा)
इसे भी पढ़ें (Read Also): लगातार दूसरी बार महामंत्री पद पर निर्वाचित हुए रामकृपाल यादव
टीकमगढ़ ।
नागरिकों को कानून की नवीन व्यवस्थाओं से अवगत कराने एवं उन्हें जिम्मेदार नागरिक के रूप में सशक्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई। के नेतृत्व में टीकमगढ़ पुलिस द्वारा विशेष जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है।यह अभियान सभी वर्गों एवं आयु समूहों के नागरिकों को सुरक्षित, सजग और न्यायपूर्ण समाज के निर्माण में सहभागी बनाने पर केंद्रित है।अभियान की प्रमुख गतिविधियाँ थाना बमहोरी अंतर्गत चौकी कनेरा क्षेत्र में ग्रामीण नागरिकों के लिए जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पुलिस अधिकारियों से संवाद स्थापित किया। शिविर में सरल भाषा में नागरिकों को निम्नलिखित नए कानूनों की जानकारी दी गई—भारतीय न्याय संहिता भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता भारतीय साक्ष्य अधिनियम चर्चा के मुख्य बिंदु महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा हेतु त्वरित और प्रभावी कार्रवाई। जीरो एफआईआर के माध्यम से तत्काल अपराध दर्ज करने की सुविधा।डिजिटल साक्ष्यों की कानूनी मान्यता और उपयोगिता। ऑनलाइन प्रक्रियाओं द्वारा पारदर्शिता और समय की बचत।मॉब लिंचिंग जैसे गंभीर अपराधों पर सख्त दंडात्मक प्रावधान। आर्थिक अपराधों में अवैध संपत्ति की जब्ती की प्रक्रिया। न्यायिक प्रक्रियाओं में तीव्र एवं समयबद्ध निपटान। पुलिस की जवाबदेही एवं त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली। पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई ने सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में ऐसे ही जन-जागरूकता शिविर आयोजित करें, जिससे नागरिक नवीन कानूनों के प्रावधानों और उनके लाभों से पूर्णतः परिचित हो सकें।

