Breaking
Sun. Jan 11th, 2026

लखीमपुर खीरी में किसान सम्मान दिवस उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया

अतुल्य भारत चेतना (मोहम्मद अशफाक)

लखीमपुर खीरी। भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती जनपद लखीमपुर खीरी में किसान सम्मान दिवस के रूप में हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाई गई। इस अवसर पर किसानों के योगदान को सम्मान देते हुए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कलेक्ट्रेट परिसर/कार्यक्रम स्थल पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने कृषि, पशुपालन, बागवानी, दुग्ध उत्पादन सहित विभिन्न सेक्टरों से जुड़े 36 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया। डीएम ने किसानों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनके नवाचार, परिश्रम और उपलब्धियों की सराहना की।
जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के सच्चे हितैषी थे। उनका जीवन और विचार आज भी किसानों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि जनपद प्रशासन किसानों की आय बढ़ाने, आधुनिक तकनीक को अपनाने और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम किसान तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित कृषि प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही। प्रदर्शनी में आधुनिक कृषि यंत्र, उन्नत बीज, जैविक खेती, ड्रिप सिंचाई, पशुपालन और कृषि आधारित योजनाओं की जानकारी किसानों को दी गई। बड़ी संख्या में किसानों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर तकनीकी जानकारियां प्राप्त कीं।
किसान सम्मान दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम ने किसानों में उत्साह और आत्मविश्वास का संचार किया तथा कृषि क्षेत्र में नवाचार और प्रगति की दिशा में नई ऊर्जा प्रदान।

Author Photo

News Desk

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text