Breaking
Mon. Jan 12th, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने शत-प्रतिशत मतदान के लिए लोगों को किया जागरूक

अतुल्य भारत चेतना
प्रमोद कुमार पाण्डेय

डुमरियागंज/सिद्धार्थ नगर। लोकसभा चुनाव 2024 में मतदाताओं का शत प्रतिशत मत पड़े इसके लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता लोगों को जागरूक, सक्रिय करने के लिए क्षेत्र में जुट गए हैं। लोकसभा डुमरियागंज में डुमरियागंज विधानसभा के ब्लॉक मिठवल डुमरियागंज, भनवापुर और खुनियाव के सभी मंडलों में मंडल समन्वय समिति का गठन किया जा रहा है। 2009 से विधानसभा, लोकसभा के सभी चुनाव में डुमरियागंज के समन्वक रहे जो इस चुनाव में भी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं राजकुमार अग्रहरि ने यह जानकारी दिया। इसी क्रम में बयारा, अजगरा, सिंगारजोत और कूड़ी मंडल में बैठक किया गया, बैठक का प्रारंभ संगठन मंत्र के साथ किया गया। उसके बाद गणगीत संगठन गढ़े चलो, सुपंथ पर बढ़े चलोl

भला हो जिसमे देश का, वह काम सब किए चलोl लोगों ने दोहरायाl बैठक का संचालन जिला संयोजक सामाजिक समरसता राजकुमार अग्रहरि ने किया। राजकुमार अग्रहरि ने कहा कि लोकसभा 2024 के चुनाव में लोकतंत्र का पर्व है। हम सबको बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिएl वोट डालने के लिए सबको जागरूक करना चाहिए। वोट डालना हमारा राष्ट्रीय कर्तव्य है। विभाग संघ चालक रामचंद्र चौधरी ने भारत के अतीत के गौरवशाली इतिहास को बतायाl लोकसभा समन्वयक सभाजीत जी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अपना देश भारत दुनिया का बड़ा लोकतंत्र है। मजबूत लोकतंत्र के लिए सभी नागरिकों का कर्तव्य है वोट डालना। इसके लिए घर-घर सभी नागरिकों को संपर्क करके जागरूक करना है। इसके बाद उन्होंने कहा कि मंडल के सभी ग्राम पंचायत में बैठक कर समन्वय समिति का गठन कर लिया जाए। इस अवसर पर मुख्य रूप से वासुदेव दुबे, दयाशंकर पांडे, बंशीधर अग्रहरि, विजय अग्रहरि, राम आशीष पाठक, नरेंद्र लाल श्रीवास्तव, ओम प्रकाश तिवारी आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

subscribe aur YouTube channel

Author Photo

News Desk

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text