चौमूं : चौमूं बार एसोसिएशन चुनाव में आज अध्यक्ष पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला होगा। बार एसोसिएशन कार्यालय में मतदान केंद्र बनाया गया है, जहां सुबह 9 बजे से वकीलों का मतदान शुरू होगा।
अध्यक्ष पद के लिए चरण सिंह जाट, महेंद्र कुमार सैनी और राजेंद्र शर्मा मैदान में हैं।
इसे भी पढ़ें (Read Also): मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अन्तर्गत जिले के 110 तीर्थयात्रियों को किया गया रवाना
उपाध्यक्ष पद पर राजेंद्र मीणा बनाम पुरुषोत्तम यादव के बीच मुकाबला होगा।
महासचिव पद के लिए मुकेश अग्रवाल और कुंज बिहारी कुमावत आमने-सामने हैं।
कोषाध्यक्ष पद पर बनवारी लाल जाट और अजय सिंह शेखावत के बीच मुकाबला है।
सांस्कृतिक सचिव पद पर प्रियंका यादव और गणेश जाट के बीच सीधी टक्कर होगी।
मुख्य चुनाव अधिकारी सुरेश चौधरी और विनोद शर्मा ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया को लेकर चौमूं पुलिस प्रशासन का जाब्ता भी मौके पर तैनात रहेगा।

