Breaking
Sun. Jan 11th, 2026

बक्खारी गांव में एस सी एस पी योजना के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

अतुल्य भारत चेतना/मोहम्मद अशफाक

लखीमपुर खीरी। चंद्र शेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र, जमुनाबाद, लखीमपुर खीरी द्वारा एस सी एस पी योजना के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें केंद्र के अध्यक्ष डॉ० एस. के. विश्वकर्मा ने योजनाओं की सार्थकता के विषय में विस्तार पूर्वक बताया तथा कहा कि योजनाओं की जानकारी से ही अधिक से अधिक लाभ लिया जा सकता है, यह प्रोजेक्ट कृषि, उद्यान, पशुपालन इत्यादि में त्वरित विकास से संबंधित कार्यों में गति देने से संबंधित है।

केंद्र के सस्य वैज्ञानिक डॉ० प्रदीप कुमार बिसेन ने किसानों एवं कृषक महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि वे उद्यमी बनें जिससे कि उनकी आर्थिक और सामाजिक स्थिति में सुधार हो सके। डॉ० बिसेन ने दलहनी, तिलहनी और धान्य फसलों के विषय में विस्तार से तकनीकी जानकारी देते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक से उत्पादन करने से लागत में कमी लाते हुए गुणवत्ता युक्त उत्पाद प्राप्त किया जा सकता है, उन्होंने जैविक खेती की विधियों और उनसे लाभों की जानकारी दी। केंद्र के प्रसार वैज्ञानिक डॉ० जिया लाल गुप्ता ने एस सी एस पी योजना के अंतर्गत कराए जाने वाले विभिन्न कार्यों जैसे जागरूकता, गोष्ठी, प्रशिक्षण, परीक्षण और प्रदर्शन की सार्थकता के विषय में विस्तारपूर्वक बताया। डॉ० गुप्ता ने कुटीर उद्योगों और गृह वाटिका के लाभों की जानकारी दी।

पशुपालन वैज्ञानिक डॉ० एन. के. त्रिपाठी ने भैंस, गाय, बकरी, सुअर, मुर्गी पालन को व्यवसाय के रूप में अपनाने को कहा तथा इसमें आने वाली दिक्कतों के निराकरण के विषय में आधुनिक तकनीक की जानकारी दी।

Author Photo

मोहम्मद अशफाक

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text