ब्रह्माकुमारीज़ के गुलजार उपवन राजयोग ट्रेनिंग सेंटर में होगा भव्य आयोजन, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रहेंगे मौजूद
अतुल्य भारत चेतना | संवाददाता
लखनऊ, 26 नवंबर 2025। महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 28 नवंबर 2025 को लखनऊ के सुल्तानपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के नवनिर्मित गुलजार उपवन राजयोग ट्रेनिंग सेंटर में संस्थान की वार्षिक थीम “विश्व एकता एवं विश्वास के लिए ध्यान” का उत्तर प्रदेश स्तर पर भव्य शुभारंभ करेंगी। दोपहर 12 बजे शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति कार्यक्रम को संबोधित करने के साथ ही मेडिटेशन रूम में कुछ देर ध्यान भी लगाएंगी।

इसे भी पढ़ें (Read Also): Jaipur news; गांधीनगर थाने की महिला सब-इंस्पेक्टर 1.25 लाख रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी भी उपस्थित रहेंगे। इस राज्य स्तरीय शुभारंभ के साथ ही पूरे उत्तर प्रदेश के सभी जिलों, तहसीलों, कस्बों और गांवों में एक साथ इस थीम पर आधारित ध्यान, सेमिनार, कार्यशालाएं एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इसे भी पढ़ें : स्वस्थ जीवन शैली हेतु जरूरी उपाय! पूरी जानकारी
बुधवार को गुलजार उपवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में ब्रह्माकुमारीज़ के अतिरिक्त महासचिव राजयोगी ब्रह्माकुमार डॉ. मृत्युंजय भाई जी ने बताया कि आज के वैश्विक परिदृश्य में विश्व एकता और विश्वास से बड़ी कोई शक्ति नहीं है। “वसुधैव कुटुम्बकम्” की हमारी प्राचीन संस्कृति ही विश्व को एक सूत्र में बांध सकती है। इसी उद्देश्य से इस वर्ष संस्थान ने विश्व के 140 देशों में फैले अपने 8,000 से अधिक सेवाकेंद्रों के माध्यम से यह थीम चुनी है। उत्तर प्रदेश में इसका शुभारंभ राष्ट्रपति जी के कर-कमलों से होना संस्थान के लिए गौरव की बात है।
गुलजार उपवन – आधुनिक सुविधाओं से युक्त राजयोग ट्रेनिंग सेंटर
तीन एकड़ में फैले इस भव्य परिसर का पहला चरण “दिव्य संस्कृति भवन” पूरा हो चुका है। इसमें शामिल हैं:


- 500 व्यक्तियों की क्षमता वाला कॉन्फ्रेंस हॉल
- 200-200 व्यक्तियों की क्षमता वाले दो सेमिनार हॉल
- विशेष मेडिटेशन रूम
- 200 से अधिक लोगों के ठहरने की आवासीय व्यवस्था
- एक साथ 5,000 लोगों के लिए भोजन बनाने की क्षमता वाला विशाल भंडारा
दूसरे चरण में 2,000 सीटों वाला भव्य ऑडिटोरियम और तीसरे चरण में अतिरिक्त 300 लोगों की आवासीय सुविधा का निर्माण होगा। दिव्य संस्कृति भवन का भूमि पूजन 5 नवंबर 2019 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी और संस्थान की तत्कालीन मुख्य प्रशासिका दादी जानकी जी ने संयुक्त रूप से किया था।
लखनऊ में 70 वर्षों की आध्यात्मिक यात्रा

ब्रह्माकुमारीज़ की लखनऊ इकाई ने वर्ष 1955 में हजरतगंज में अपना पहला सेवाकेंद्र खोला था। उस समय संस्थापक पिता ब्रह्मा बाबा और प्रथम मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती स्वयं लखनऊ पधारे थे। आज राजधानी क्षेत्र में 21 सेवाकेंद्र संचालित हैं, जहां 100 से अधिक समर्पित ब्रह्माकुमारी बहनें निःस्वार्थ सेवा कर रही हैं।
प्रदेशव्यापी अभियान की रूपरेखा

राज्य स्तरीय शुभारंभ के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में निम्नलिखित कार्यक्रम चलाए जाएंगे:
- राजयोग ध्यान की निःशुल्क शिक्षा
- तनाव प्रबंधन एवं प्रबंधन कौशल कार्यशालाएं
- बच्चों, युवाओं एवं महिलाओं के सशक्तिकरण कार्यक्रम
- ग्रामीण क्षेत्रों में आध्यात्मिक जागृति शिविर
- मूल्यनिष्ठ शिक्षा के आवासीय प्रशिक्षण
- पर्यावरण संरक्षण – पौधारोपण, जल-मृदा संरक्षण, प्राकृतिक एवं जैविक-यौगिक खेती
- हृदय रोग, मधुमेह एवं नशामुक्ति जागरूकता अभियान
गुलजार उपवन की निदेशिका बीके राधा दीदी एवं बीके मंजू दीदी ने बताया कि राष्ट्रपति जी के आगमन को लेकर सभी तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गई हैं। जिला प्रशासन एवं पुलिस के दिशा-निर्देशों के अनुसार सुरक्षा एवं प्रोटोकॉल की पूरी व्यवस्था की जा रही है।
इसे भी पढ़ें : जीवन में असीम ऊंचाइयों को छूने का रास्ता
28 नवंबर का यह आयोजन न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे देश के लिए विश्व एकता, शांति और आध्यात्मिक जागरण का संदेश लेकर आएगा।
ब्रह्माकुमारी बहन राजयोगिनी सोनी दीदी द्वारा ध्यान योग:

