अतुल्य भारत चेतना
रईस
रूपईडीहा/बहराइच। आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत सीमा सुरक्षा को मज़बूत बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बहराइच राम नयन सिंह ने बुधवार को भारत नेपाल सीमा क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीमा पर तैनात अधिकारियों और जवानों से सुरक्षा तैयारियों की जानकारी ली और सीमा क्षेत्र में हालात का बारीकी से जायजा लिया।
इसे भी पढ़ें (Read Also): नरसिंग नगर ओड बस्ती में सेवा भारती का बहुआयामी आयोजन चिकित्सा शिविर दीपमाला एवं सत्संग से आलोकित हुआ वातावरण
इसे भी पढ़ें : कम बजट में आने वाले Samsung के Smart Phones, जानिए कीमत और फीचर्स
पुलिस अधीक्षक के साथ अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी, क्षेत्राधिकारी नानपारा प्रद्युम्न सिंह, थाना रूपईडीहा प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत तथा एसएसबी के अधिकारियों और पुलिस व जवानों की संयुक्त टीम मौजूद रही। उन्होंने सीमा क्षेत्र में पैदल गश्त करते हुए सुरक्षा व्यवस्था की मजबूती का निरीक्षण किया और जरूरी दिशा निर्देश दिए।

