अतुल्य भारत चेतना
रईस
रूपईडीहा/बहराइच। रुपईडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तुलसीपुर में बुधवार को गैस सिलेंडर लीक होने से एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और मौके पर समय से पहुंची पुलिस टीम की तत्परता से स्थिति पर तत्काल नियंत्रण पा लिया गया। प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा रमेश सिंह रावत के अनुसार ग्राम तुलसीपुर निवासी सीता देवी 48 वर्ष पत्नी रामकुमार शर्मा खाना बना रही थीं। इस दौरान सिलेंडर से गैस का रिसाव होने के कारण अचानक आग भड़क उठी। आग की लपटों में सीता देवी का हाथ और चेहरा झुलस गया।
इसे भी पढ़ें (Read Also): *दो दृष्टिहीन विद्यार्थियों खत्म:* कलेक्टर ने मदद की, बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के विद्यार्थी महाकाल दर्शन करने आए थे
इसे भी पढ़ें : स्किल को बेहतर बनाने वाले रोजगार परक कोर्स और आय की संभावनाएं
पुलिस ने सिलेंडर को सुरक्षित बाहर निकालकर आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर हटाया। यदि पुलिस समय पर न पहुंचती, तो आग पूरे घर में फैल सकती थी और बड़ी जन धन की हानि की संभावना थी। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है और अब स्थिति पूर्णतः सामान्य है।

