Breaking
Sun. Jan 11th, 2026

अतुल्य भारत चेतना
रईस

रूपईडीहा/बहराइच। रूपईडीहा पुलिस ने अफरा तफरी का माहौल बनाने व कानून व्यवस्था को खराब करने वाले चार रिक्शा वालों को गिरफ्तार किया है।प्रभारी निरीक्षक थाना रूपईडीहा रमेश कुमार रावत ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे “महिला सशक्तिकरण एवं मिशन शक्ति फेज-5 अभियान” के क्रम में पुलिस अधीक्षक बहराइच के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दुर्गा प्रसाद तिवारी तथा क्षेत्राधिकारी नानपारा प्रद्युम्न सिंह के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे। अभियान के क्रम में रूपईडीहा पुलिस एवं एंटी रोमियो टीम द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम कस्बा रूपईडीहा स्थित राणा पेट्रोल पंप के पास भ्रमणशील थी, तभी देखा गया कि कुछ ऑटो चालक बस से उतरने वाली महिलाओं एवं यात्रियों के बैग जबरदस्ती अपनी गाड़ियों में रखकर यात्रियों को जबरन बैठाने का प्रयास कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : पतंजलि की डिजिटल कृषि पर रिसर्च: किसानों के लिए फायदेमंद, उत्पादन में इजाफा

इस कारण मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, और राहगीरों तथा महिलाओं में भय व्याप्त हो गया। पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए चार व्यक्तियों को मौके से पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मान बहादुर खत्री, पुत्र कृष्ण बहादुर खत्री उम्र 31 वर्ष व कलवीर पुत्र चंद्र बहादुर उम्र 33 वर्ष निवासीगण वाडा नं. 8 जुनी चांदी हजला जाजरकोट राष्ट्र नेपाल, लीलाधर थापा पुत्र परे थापा उम्र 43 वर्ष, निवासी हवशाल चौक वाडा नं. 1 उप महानगर पालिका नेपालगंज हजला बांके राष्ट्र नेपाल, कमल बहादुर बुढ़ा पुत्र समर बुढ़ा (उम्र 30 वर्ष) निवासी वाडा नं. 4, तरुमहत गांव, पालिका अक्षाम राष्ट्र नेपाल के रूप में हुई है।

इसे भी पढ़ें : कम बजट में आने वाले Samsung के Smart Phones, जानिए कीमत और फीचर्स

पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु आरोपियों को विधि सम्मत कारण बताते हुए धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार किए गए सभी अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर उन्हें माननीय न्यायालय नानपारा के समक्ष पेश किया गया।

Author Photo

News Desk

Responsive Ad Your Ad Alt Text
Responsive Ad Your Ad Alt Text

Related Post

Responsive Ad Your Ad Alt Text